फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pakistan: अलग-अलग अभियानों में आठ आतंकवादी मारे गए, कैप्टन रैंक के अधिकारी सहित दो सुरक्षाकर्मियों की भी मौत

Sun, 01 Dec 2024 08:35 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, पेशावर।

सार

Pakistan: पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में दो अलग-अलग अभियानों में आठ आतंकवादी और दो सुरक्षाकर्मी मारे गए हैं। इनमें सुरक्षाकर्मियों में एक अधिकारी भी शामिल है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : एएनआई (फाइल)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में दो अलग-अलग अभियानों में आठ आतंकवादी और दो सुरक्षाकर्मी मारे गए हैं। इनमें सुरक्षाकर्मियों में एक अधिकारी भी शामिल है। सेना के मीडिया विभाग (आईएसपीआर) ने रविवार को यह जानकारी दी। 

विज्ञापन


पहला अभियान 29 नवंबर को बन्नू जिले के बाका खेल इलाके में हुआ। इस अभियान में सुरक्षा बलों की आतंकवादियों से मुठभेड़ हुई, जिसमें पांच आतंकवादी मारे गए और नौ घायल हो गए। इस दौरान एक सुरक्षाकर्मी भी मारा गया।

जबकि दूसरे अभियान में खैबर जिले क शगाई इलाके में शनिवार को सुरक्षा बलों ने तीन आतंकवादियो को मार गिराया और दो को गिरफ्तार किया। इस मुठभेड़ में एक कैप्टन रैंक के अधिकारी की भी मौत हो गई। ये आतंकवादी पाकिस्तान में कई घटनाओं में शामिल थे और सुरक्षा बलों व नागरिकों पर हमले कर चुके थे। इनकी तलाश लंबे समय की जा रही थी। 
विज्ञापन


खैबर पख्तूनख्वा के मुख्यमंत्री अली अमीन गंडापुर ने अभियानों में मारे गए अधिकारी और सैनिकों के परिजनों के प्रति संवेदना जताई। उन्होंने कहा कि सुरक्षा बलों ने आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में अतुलनीय बलिदान दिए हैं और यह बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा, पूरा देश आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में सुरक्षा बलों के साथ खड़ा है। 

पाकिस्तान में आतंकवादी हमलों की संख्या लगातार बढ़ रही है, जो सुरक्षा बलों और नागरिकों को निशाना बना रहे हैं, ताकि वे सरकार से अपनी मांगों को मनवा सकें। इनमें तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) प्रमुख है। 
विज्ञापन


संबंधित वीडियो-

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें