फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nigeria: उत्तरी नाइजीरिया में स्कूल भवन ढहा, कई छात्रों के मरने की आशंका; मलबे में दबे 100 से अधिक लोग घायल

Sat, 13 Jul 2024 05:03 AM IST
विशांत श्रीवास्तव वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, अबुजा

सार

पश्चिमी अफ्रीकी देश नाइजीरिया की राजधानी अबुज में शुक्रवार को एक स्कूल की बिल्डिंग ढह गई। हादसे में कई छात्रों की मौत होने की आशंका है, जबकि जमींदोज हुए भवन के मलबे में दबने के कराण 100 से अधिक लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
दुर्घटना (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर-मध्य नाइजीरिया में शुक्रवार सुबह दो मंजिला स्कूल की बिल्डिंग ढह गई। हादसे में कई छात्रों की मौत होने की आशंका है, जबकि 120 छात्र और शिक्षक मलबे में फंस गए। हादसे के बाद मलबे में दबे लोगों को निकालने का काम किया जा रहा है। नाइजीरिया की राष्ट्रीय आपातकालीन प्रबंधन एजेंसी ने कहा कि बचाव और स्वास्थ्य कर्मियों के साथ ही सुरक्षा बलों को भी घटनास्थल पर तैनात किया गया है। हादसे के बाद जहां एक ओर कर्मचारी खुदाई करके मलबे को हटा रहे हैं, वहीं दूसरी ओर स्कूल के पास बड़ी संख्या में ग्रामीण रोते हुए इकट्ठा हो गए और मलबे में अपने परिजनों को पहचानने की कोशिश कर रहे हैं।

विज्ञापन


अधिकारियों ने मारे गए छात्रों की संख्या नहीं बताई
हालांकि अधिकारियों ने अभी तक पठार राज्य के बुसा बुजी समुदाय में सेंट्स अकादमी कॉलेज में मारे गए छात्रों और शिक्षकों की संख्या की पुष्टि नहीं की है। लेकिन चैनल्स ने पास के एक अस्पताल में एक प्रत्यक्षदर्शी के बयान का हवाला देते हुए कहा कि कई लोगों की मौत के साथ ही 26 लोगों का अस्पताल में इलाज किया जा रहा है।

नाइजीरिया में इमारत गिरना आम बात है
अफ्रीका के सबसे ज्यादा आबादी वाले देश नाइजीरिया में इमारतों का गिरना आम बात हो गई है और पिछले दो वर्षों में ऐसी एक दर्जन से अधिक घटनाएं दर्ज की गई हैं। अधिकारी अक्सर ऐसी आपदाओं के लिए भवन सुरक्षा नियमों को लागू करने में विफलता और खराब रखरखाव को जिम्मेदार ठहराते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें