फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेरिस: बेकरी में हुआ धमाका, 12 घायल, 5 की हालत बेहद गंभीर

Sat, 12 Jan 2019 03:44 PM IST
अमित मंडल वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Paris Bakery Blast - फोटो : PTI
विज्ञापन

सेंट्रल पेरिस में गैस लीक के बाद हुए धमाके में चार की मौत हो गई। फ्रांस के आंतरिक मामलों के मंत्री ने कहा कि पेरिस बेकरी धमाके में दो दमकलकर्मियों सहित चार लोग मारे गए। 

विज्ञापन


पेरिस पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि यह धमाका शनिवार सुबह सेंट्रल पेरिस के नवें अरॉन्डीसमान के रयू ट्रिवाइस की बेकरी में हुआ।

धमाके में 12 लोग गंभीर रूप से घायल हुए। गृह मामलों के मंत्री क्रिस्टोफर कास्टनर ने बताया कि हालात अब नियंत्रण में है। धमाके ने काफी क्षति पहुंचाई है। आग पर काबू पाने में फायर ब्रिगेड के 200 जवान लगे हुए हैं।

यह धमाका ऐसे वक्त में हुआ है जब पेरिस पुलिस येलो वेस्ट प्रदर्शन के कारण लगातार 9वें दिन अलर्ट पर है। सिटी सेंटर के ज्यादातर दंगा निरोध पुलिस का दस्ता तैनात है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें