Japan Knife Attack: जापान के शिजुओका प्रांत के मिशिमा शहर में एक रबर फैक्ट्री में चाकू से हमला हुआ, जिसमें 14 लोग घायल हो गए। हमले के दौरान एक तरल स्प्रे के इस्तेमाल की भी जानकारी है। आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है।
जापान के मध्य हिस्से में शुक्रवार को एक फैक्ट्री में चाकू से किए गए हमले में कई लोग घायल हो गए। स्थानीय मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, यह घटना मिशिमा शहर में स्थित एक रबर फैक्ट्री में हुई, जो शिज़ुओका प्रांत में आती है।
विज्ञापन
एक जापान की न्यूज एजेंसी के हवाले से बताया गया है कि एक व्यक्ति ने फैक्ट्री परिसर के अंदर चाकू से हमला किया, जिसमें कम से कम 14 लोग घायल हो गए। इसी दौरान हमलावर ने स्प्रे जैसा तरल पदार्थ भी इस्तेमाल किया गया। फिलहाल घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
स्थानीय अग्निशमन विभाग के अधिकारियों के अनुसार, घटना की सूचना मिलते ही राहत और बचाव दल मौके पर पहुंचे और घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया।
हमले के बाद आरोपी को फैक्ट्री परिसर से ही हिरासत में ले लिया गया है। फिलहाल हमलावर की पहचान, हमले के पीछे की वजह और घायलों की हालत को लेकर विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और फैक्ट्री कर्मचारियों से पूछताछ की जा रही है। घटना के बाद इलाके में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है।