फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Israel Hamas War: उत्तरी गाजा में आईडीएफ के पांच सैनिक मारे गए; इस्राइली हमलों में 18 फलस्तीनियों की भी गई जान

Tue, 08 Jul 2025 05:50 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, तेल अवीव।

सार

Israel Hamas War: गाजा में हमले में इस्राइल के पांच सैनिक और इस्राइली हमलों में 18 फलस्तीनी मारे गए, जिसमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। ये हमले ऐसे समय में हुए, जब इस्राइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से युद्धविराम प्रस्ताव पर चर्चा कर रहे थे।
विज्ञापन
इस्राइली हवाई हमलों के बाद का मंजर - फोटो : पीटीआई (फाइल)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इस्राइली सेना ने मंगलवार को कहा कि गाजा में हुए एक हमले में उसके पांच सैनिक मारे गए। उधर, फलस्तीनी स्वास्थ्य अधिकारियों ने कहा कि इस्राइली हमलों में 18 लोग मारे गए हैं। 

विज्ञापन


यह हमला ऐसे समय में हुआ, जब इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू व्हाइट हाउस में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से गाजा संघर्ष को रोकने के लिए एक युद्धविराम योजना पर बातचीत कर रहे थे। हालांकि, किसी बड़े समझौते की घोषणा नहीं की गई है, लेकिन बातचीत में प्रगति के संकेत मिले हैं। सैनिकों की मौत से नेतन्याहू पर संघर्षविराम के लिए समझौता करने का दबाव बढ़ सकता है। इस्राइल में सर्वेक्षणों में युद्ध को खत्म करने के लिए व्यापक समर्थन दिखा है।

ये भी पढ़ें: बेंजामिन नेतन्याहू ने ट्रंप को नोबेल शांति पुरस्कार के लिए किया नामित, बोले- आप इसके हकदार
विज्ञापन


इस्राइल के एक सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि उत्तरी गाजा के बीत हनून इलाके में एक ऑपरेशन के दौरान सैनिकों के पास विस्फोटक लगाए गए थे। यह इलाका युद्ध की शुरुआत में एक महत्वपूर्ण जगह थी, जहां इस्राइल ने कई बार लड़ाई लड़ी है। अधिकारी ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि घायल सैनिकों को निकालने वाले सैनिकों पर भी दुश्मन ने गोली चलाईं।

इस्राइली सेना ने बताया कि हमले में 14 सैनिक घायल हुए, जिनमें से दो की हालत गंभीर है। इसके साथ ही 2023 में हमास के खिलाफ शुरू हुए युद्ध होने के बाद से कुल मारे गए सैनिकों की संख्या 888 हो गई है। सैनिकों की मौत उस घटना के करीब दो सप्ताह बाद हुई है, जब गाजा में एक फलस्तीनी हमलावर ने उनके बख्तरबंद वाहन के पास बम लगाकर सात सैनिकों को मार डाला था, जो हाल के महीनों में सबसे घातक हमला था। नेतन्याहू ने एक बयान में सैनिकों की मौत पर संवेदना जताई और कहा कि वह हमास को हराने और सभी बंधकों को मुक्त कराने के अभियान में शहीद हुए।

उधर, नासिर अस्पताल के स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया कि इस्राइली हमलों में दक्षिणी गाजा के खान यूनिस में विस्थापित लोगों के लिए बनाए गए तंबू को निशाना बनाया गया, जिसमें चार लोग मारे गए। खान यूनिस के एक अलग हमले में एक परिवार के चार सदस्य (मां, पिता और उनके दो बच्चे) मारे गए।

ये भी पढ़ें: 70 से ज्यादा देशों के नागरिक अब बिना वीजा जा सकेंगे चीन, पर्यटन को बढ़ावा देने की तैयारी
विज्ञापन


नुसैरत के औदा अस्पताल के एक बयान के अनुसार, मध्य गाजा में इस्राइली हमलों ने एक समूह को निशाना बनाया, जहां 10 लोग मारे गए और 72 अन्य घायल हुए। इस्राइली सेना ने हमलों पर तत्काल कोई टिप्पणी नहीं की। इस्राइल हमेशा नागरिकों को हुए नुकसान के लिए हमास को जिम्मेदार ठहराता है। उसका कहना है कि चरमपंथी हमास आबादी वाले इलाकों में कार्य करता है। 

इस संघर्ष में गाजा का स्वास्थ्य सेवा तंत्र लगभग ध्वस्त हो चुका है। मंगलवार को फलस्तीन रेड क्रिसेंट ने कहा कि गाजा शहर में अल-जैतून मेडिकल क्लिनिक अपने आस-पास के इलाकों में हुई गोलेबारी के कारण बंद हो गया है। इससे हजारों नागरिकों को चिकित्सा सुविधा और बच्चों के टीकाकरण के लिए लंबा इंतजार करना पड़ेगा। उधर, ट्रंप ने स्पष्ट किया है कि इस्राइल और ईरान के बीच युद्धविराम के बाद अब 21 महीने से चल रहे गाजा संघर्ष को जल्द समाप्त किया जाए। नेतन्याहू का वॉशिंगटन दौरा युद्धविराम प्रस्ताव को नई तेजी दे सकता है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें