फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांग्लादेश: कॉक्स बाजार में भारी बारिश के बाद भूस्खलन से नौ की मौत, रोहिंग्या कैंप सबसे ज्यादा प्रभावित क्यों?

Mon, 06 Jul 2026 04:59 PM IST
निर्मल कांत आईएएनएस, ढाका।

सार

बांग्लादेश के कॉक्स बाजार में भारी बारिश से हुए भूस्खलन में नौ लोगों की जान चली गई, जिनमें कई महिलाएं और बच्चे शामिल हैं। अधिकतर मौतें रोहिंग्या शिविरों में हुईं, जहां घर और आश्रय मिट्टी के नीचे दब गए। लगातार बारिश के कारण प्रशासन ने लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने की चेतावनी दी है। पढ़िए रिपोर्ट-
विज्ञापन
कॉक्स बाजार में भूस्खलन - फोटो : एक्स/यूएनएचसीआर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बांग्लादेश के कॉक्स बाजार में सोमवार सुबह भारी बारिश के कारण हुए भूस्खलन में नौ लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स में यह जानकारी दी गई।
विज्ञापन


इनमें से आठ लोगों की मौत अलग-अलग रोहिंग्या शिविरो में भूस्खलन से हुई, जो उखिया उपजिला में स्थित हैं। एक अन्य व्यक्ति की मौत कॉक्स बाजार नगरपालिका क्षेत्र में हुई। मृतकों में पांच बच्चे भी शामिल हैं।

बांग्लादेश के प्रमुख अखबार 'ढाका ट्रिब्यून' के अनुसार, सोमवार तड़के जामतोली शिविर-15 में रोहिंग्या शरणार्थी मोहम्मद कमाल हुसैन (44 वर्षीय) के घर पर भूस्खलन हुआ। पास की पहाड़ी से मिट्टी खिसककर घर पर आ गई, जिससे पूरा घर दब गया। इस हादसे में हुसैन, उनकी पत्नी हुमैरा बेगम (39 वर्षीय) और उनका चार साल का बेटा मोहम्मद अनस की मौत हो गई।    
विज्ञापन


उखिया दमकल सेवा और नागरिक रक्षा केंद्र के अधिकारी डॉलर त्रिपुरा ने घटना की पुष्टि की। उन्होंने कहा, सूचना मिलने के बाद दमकल कर्मियों ने बचाव अभियान शुरू किया और तीन शव बरामद किए, साथ ही 2 घायल लोगों को बचाया गया। 



कुतुपालोंग और बालुखाली रोहिंग्या शिविरों में कितने लोगों की जान गई?
इसी दिन एक और घटना में कुतुपालोंग रोहिंग्या शिविर-7 (राजापालोंग यूनियन) में एक बच्चे (7 वर्षीय) एकराम की मौत हो गई। पहाड़ी का एक हिस्सा टूटकर उसके आश्रय पर गिर गया। शिविर के सामुदायिक नेता इनायत उल्लाह ने बताया कि रोहिंग्या स्वयंसेवकों ने मलबे से बच्चे का शव बाहर निकाला।

कुछ ही घंटे बाद बालुखाली रोहिंग्या शिविर-11 में एक और भूस्खलन हुआ, जिसमें चार लोगों की मौत हो गई और एक व्यक्ति घायल हो गया। मरने वालों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। मृतकों की पहचान उम्मे हबीबा (27 वर्षीय), तंजिना अख्तर (13 वर्षीय), मोहम्मद रिहान (5 वर्षीय) और हारुनुर रशीद (3 वर्षीय) के रूप में हुई है।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें: क्या चीन पर भारी पड़ेगी इन दो देशों की रक्षा संधि? लगाया अरबों डॉलर का दांव, समझिए समझौते की पूरी कहानी

एक ही परिवार के तीन लोग मलबे में दबे
इसी बीच, कॉक्स बाजार शहर के चत्तर घोना इलाके में एक और भूस्खलन हुआ, जिसमें एक और व्यक्ति की मौत हो गई। यह हादसा भी सोमवार सुबह हुआ, जिसमें एक ही परिवार के तीन लोग मलबे में दब गए थे। स्थानीय लोगों ने उन्हें बाहर निकाला और अली अकबर नाम के व्यक्ति को कॉक्स बाजार सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

प्रशासन ने चेतावनी जारी कर क्या कहा?
उखिया उपजिला प्रशासन के अनुसार, लगातार बारिश के कारण भूस्खलन का खतरा काफी बढ़ गया है। प्रशासन ने लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने की चेतावनी दी है। उन्होंने कहा, भारी बारिश के कारण भूस्खलन का खतरा है। उपजिला प्रशासन लगातार चेतावनी जारी कर रहा है कि उच्च जोखिम वाले इलाकों में रहने वाले लोग सुरक्षित स्थानों पर चले जाएं। सभी से अनुरोध है कि प्रशासन के निर्देशों का पालन करें। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें