फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

US Tariffs: 'व्यापार के जरिये सात युद्धों का निपटारा कराया', ट्रंप ने किया टैरिफ नीति का बचाव; बाइडन को घेरा

Wed, 03 Sep 2025 07:05 AM IST
बशु जैन वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन

सार

व्हाइट हाउस में प्रेसवार्ता के दौरान ट्रंप ने टैरिफ को बातचीत का एक जादुई जरिया बताया। उन्होंने दावा किया कि टैरिफ ने न केवल अमेरिकी अर्थव्यवस्था को बढ़ावा दिया है, बल्कि उन्हें सात युद्धों को निपटाने में भी मदद की है।
विज्ञापन
डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर अपनी टैरिफ नीति का बचाव किया। उन्होंने टैरिफ को युद्ध का समाधान करार देते हुए कहा कि इससे अमेरिका को बेहतरीन बातचीत की क्षमता मिली। ट्रंप ने कहा कि व्यापार के जरिये सात युद्धों का मैंने निपटारा कराया। ट्रंप ने अपने पूर्व बाइडन प्रशासन को भी घेरा। 
विज्ञापन


व्हाइट हाउस में प्रेसवार्ता के दौरान ट्रंप ने टैरिफ को बातचीत का एक जादुई जरिया बताया। उन्होंने दावा किया कि टैरिफ ने न केवल अमेरिकी अर्थव्यवस्था को बढ़ावा दिया है, बल्कि उन्हें सात युद्धों को निपटाने में भी मदद की है। ट्रंप ने टैरिफ के जरिये वैश्विक स्तर पर पनपे आर्थिक तनाव को नजर अंदाज कर दिया। ट्रंप ने कहा कि अमेरिका के बिना दुनिया की हर चीज खत्म हो जाती। यह सच है। यह बहुत शक्तिशाली है। यह बहुत बड़ा है। मैंने इसे पहले चार साल में वाकई बहुत बड़ा बना दिया था। 

उन्होंने कहा कि फिर बाइडेन प्रशासन ने जो किया, उससे यह खत्म होने लगा। लेकिन हमने इसे उस स्तर तक पहुंचाया है जिसके बारे में मैंने कभी सोचा भी नहीं था कि हम इतनी जल्दी पहुंच जाएंगे। हम सबसे तेज हैं। हम सबसे अच्छे हैं। हम आर्थिक रूप से सबसे अच्छे हैं। ट्रंप ने कहा कि टैरिफ और दूसरी चीजो की वजह से ही पैसा आ रहा है। टैरिफ हमें ये दूसरी चीजे भी दिलाता है। साथ ही यह हमें बेहतरीन वार्ताकार बनाता है। मैंने सात युद्ध सुलझाए और उनमें से कई युद्ध व्यापार के कारण खत्म हुए। यह आपको बेहतरीन बातचीत करने की क्षमता देता है।

विज्ञापन

भारत से रिश्ते अच्छे, मगर कई साल से एकतरफा
अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि अमेरिका के भारत के साथ रिश्ते बहुत अच्छे हैं। लेकिन कई साल से यह रिश्ता एकतरफा था, क्योंकि भारत अमेरिका पर अधिक टैरिफ लगा रहा था। ट्रंप ने हार्ले डेविडसन मोटरसाइकिल का उदाहरण देते हुए टैरिफ हटाने से इनकार कर दिया। ट्रंप ने कहा कि भारत हमसे बहुत अधिक टैरिफ वसूल रहा है, जो दुनिया में सबसे अधिक है। इसलिए अमेरिका भारत के साथ ज्यादा कारोबार नहीं कर रहा है। लेकिन भारत हमारे साथ व्यापार कर रहा था, क्योंकि हम उनसे शुल्क नहीं ले रहे थे। क्योंकि हम उनसे बेवकूफी से टैरिफ नहीं वसूल रहे थे। वे अपनी बनाई हर चीज का एक बड़ा हिस्सा हमारे देश में भेजते थे। इसलिए वह यहां नहीं बनती थी, जो एक नकारात्मक बात है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें