फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमला: अमेरिका ने इराकी बेस पर दागे ताबड़तोड़ सात रॉकेट, सेना ने किया दावा

Wed, 07 Jul 2021 04:20 PM IST
संजीव कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बगदाद

सार

अमेरिका ने इराक पर ताबड़तोड़ सात रॉकेटों से हमला कर दिया है। यह जानकारी इराक सेना द्वारा दी गई है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिका ने इराकी बेस पर ताबड़तोड़ सात रॉकेटों से हमला कर दिया है। यह जानकारी इराक सेना द्वारा दी गई है। हालांकि इस घटना में किसी भी तरह के नुकसान की खबर नहीं आई है। बता दें कि इससे पहले मंगलवार को देश के पश्चिम में अमेरिकी सैनिकों के एक बेस हाउसिंग पर रॉकेट हमले के कुछ घंटे बाद अमेरिकी बलों ने सोमवार रात बगदाद में अपने दूतावास के ऊपर एक सशस्त्र ड्रोन को मार गिराया। इराकी सैन्य बलों ने इसकी पुष्टि की है कि बगदाद में अमेरिकी डिफेंस सिस्टम ने दूतावास के ऊपर मंडरा रहे विस्फोटकों लैस ड्रोन को मार गिराया।

विज्ञापन





इराक में इस साल की शुरुआत से लेकर अब तक यहां अमेरिकी प्रतिष्ठानों पर 47 हमले हो चुके हैं, जहां 2,500 अमेरिकी सैनिकों को जिहादी इस्लामिक स्टेट समूह से लड़ने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय गठबंधन के हिस्से के रूप में तैनात किया गया है। अमेरिकी हितों पर जो हमले अब तक हुए हैं, उनमें से छह ड्रोन हमले शामिल रहे, जो गठबंधन सेना के लिए चुनौती बने हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें