फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यमन के अस्पताल पर हवाई हमले में सात लोगों की मौत, आठ घायल

Thu, 28 Mar 2019 12:52 AM IST
गौरव द्विवेदी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
यमन हवाई हमले के बाद की तस्वीर
विज्ञापन

उत्तर-पश्चिम यमन के ग्रामीण क्षेत्र स्थित एक अस्पताल पर हुए हवाई हमले में सात लोगों की मौत हो गई और आठ अन्य घायल हो गए। यह जानकारी अंतरराष्ट्रीय सहायता संगठन ‘सेव द चिल्ड्रेन’ ने दी है। अस्पताल की मदद करने वाले इस संगठन ने जानकारी दी कि मरने वालों में चार बच्चे भी शामिल हैं, जबकि दो लोग लापता हैं।

विज्ञापन


अंतरराष्ट्रीय संस्था सेव द चिल्ड्रेन के मुताबिक, सादा शहर से करीब 100 किलोमीटर दूर रिताफ ग्रामीण अस्पताल के प्रवेश द्वार के पास एक पेट्रोल पंप पर मिसाइल दागी गई। संस्था के सीईओ कार्लेन माइल्स ने घटना पर दुख जताते हुए कहा, ‘अस्पताल में कई बच्चे इलाज के लिए लाए गए थे और उनके परिवार को उनके ठीक होकर लौटने की उम्मीद थी।’ 

जानकारी के अनुसार, मंगलवार की सुबह एयर स्ट्राइक हुई जिसमें कई बच्चे घायल हो गए। संस्था ने कहा कि बच्चों को अस्पताल में, घरों में और स्कूलों में खुद को सुरक्षित महसूस करना चाहिए। ऐसे स्थान पर हुई यह घटना मानवीयता के लिए दुख की बात है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें