फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चीन में नई संक्रामक बीमारी से सात की मौत, 60 से ज्यादा संक्रमित : रिपोर्ट

Wed, 05 Aug 2020 09:43 PM IST
मुकेश कुमार झा पीटीआई, बीजिंग
विज्ञापन
चीन में नई संक्रामक बीमारी - फोटो : social media
विज्ञापन

चीन में एक नई संक्रामक बीमारी से सात लोगों की मौत हो गयी है और 60 से अधिक लोग इससे संक्रमित हैं। चीन के सरकारी मीडिया ने बुधवार को यह जानकारी देते हुए मनुष्यों के बीच संक्रमण फैलने की आशंका को लेकर चेतावनी जारी की। 

विज्ञापन


पूर्वी चीन के जियांग्सू प्रांत में साल की पहली छमाही में एसएफटीएस वायरस से 37 से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं।  सरकारी ग्लोबल टाइम्स ने खबरों के हवाले से कहा कि बाद में पूर्वी चीन के अन्हुई प्रांत में 23 लोगों के संक्रमित होने का पता चला।

इस वायरस से संक्रमित जियांग्सू की राजधानी नानजियांग की एक महिला को शुरू में खांसी और बुखार के लक्षण दिखाई दिए थे। डॉक्टरों को उसके शरीर में ल्यूकोसाइट और प्लेटलेट के कम होने का पता चला। एक महीने के इलाज के बाद उसे अस्पताल से छुट्टी दी गई।
विज्ञापन


रिपोर्ट के अनुसार, अन्हुई और पूर्वी चीन के झेजियांग प्रांत में कम से कम सात लोगों की वायरस से मौत हो गई। एसएफटीएस वायरस नया नहीं है। चीन में 2011 में इसका पता चला था। विषाणु विज्ञानियों का मानना है कि यह संक्रमण पशुओं के शरीर पर चिपकने वाले किलनी (टिक) जैसे कीड़े से मनुष्य में फैल सकता है और फिर मानव जाति में इसका प्रसार हो सकता

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें