फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्बियाई संसद पर हमला: सदन में दिखा धुआं, बम और फ्लेयर्स फेंके जाने से तीन सांसद घायल

Tue, 04 Mar 2025 05:56 PM IST
ज्योति भास्कर पीटीआई, बेलग्रेड (सर्बिया)

सार

सर्बियाई संसद पर हमला होने की खबर है। खबरों के मुताबिक सदन में धुआं, देखा गया। बम और फ्लेयर्स फेंके जाने से कम से कम तीन सांसद घायल हुए हैं। खबर लगातार अपडेट है रही है
विज्ञापन
सर्बिया की संसद में स्मोक बम फेंके जाने के बाद अफरा-तफरी - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सर्बियाई संसद पर हमले के बाद सदन में अफरा-तफरी मच गई। खबरों के मुताबिक बम और फ्लेयर्स फेंके जाने से तीन सांसद घायल हुए हैं। सदन में धुआं दिखने की खबर है। मंगलवार की यह घटना इस बाल्कन देश में गहराते राजनीतिक संकट का प्रमाण है। महीनों से चल रहे भ्रष्टाचार विरोधी प्रदर्शनों के कारण सरकार दबाव में है। 
विज्ञापन
Trending Videos

सर्बिया की संसद में स्मोक बम फेंके जाने के बाद अफरा-तफरी - फोटो : पीटीआई
वर्तमान सरकार की विदाई और पीएम के इस्तीफे की पुष्टि की मांग
सर्बिया की संसद में मंगलवार को सांसदों को विश्वविद्यालय शिक्षा के लिए आवंटित किए जाने वाले फंड को बढ़ाने वाले कानून पर मतदान करना था। हालांकि, विपक्षी दलों ने जोर देकर कहा कि यह सत्र अवैध है। विपक्ष मांग कर रहा है कि किसी भी वैधानिक कामकाज से पहले प्रधानमंत्री मिलोस वुसेविक के इस्तीफे की पुष्टि होनी चाहिए। आक्रामक विपक्षी दलों की मांग है कि पीएम वुसेविक के इस्तीफे की पुष्टि के बाद वर्तमान सरकार की विदाई होनी चाहिए।

सर्बिया के प्रधानमंत्री वुसेविक - फोटो : एएनआई
इस्तीफा दे चुके हैं प्रधानमंत्री, संसद को लगानी होगी मुहर
गौरतलब है कि दबाव के कारण प्रधानमंत्री वुसेविक ने जनवरी में अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। हालांकि, इस देश के कानून के मुताबिक संसद को प्रधानमंत्री के इस्तीफे की पुष्टि करनी होगी, तभी यह प्रभावी होगा।
विज्ञापन

सर्बिया में छात्रों का प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
भ्रष्टाचार के आरोपों में घिरी देश की सरकार, नवंबर में 15 लोगों की मौत
सर्बिया में महीनों से भ्रष्टाचार विरोधी प्रदर्शन चल रहे हैं। बढ़ते जनाक्रोश ने लोकप्रिय सरकार को हिलाकर रख दिया है। बता दें कि नवंबर में सर्बिया के उत्तर में एक कंक्रीट की छत गिरने से 15 लोगों की मौत हो गई थी। आलोचकों ने इसके लिए बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार को जिम्मेदार ठहराया था। इस घटना के बाद अधिकारियों को बढ़ते विरोध का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें