फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Seoul Halloween Stampede: अफसरों की लापरवाही से गई लोगों की जान, भीड़ के सामने प्रशासनिक इंतजाम हुए नाकाम

Mon, 31 Oct 2022 06:03 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, सियोल।

सार

अधिकारियों के मुताबिक, नाइटक्लबों ने सेलिब्रिटी परफॉर्मेंस और लुभावने ऑफर दिए थे, जिससे भारी तादाद में युवा यहां खींचे चले आए। 
विज्ञापन
Seoul Halloween stampede - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इस साल हैलोवीन पर नाइटक्लबों ने सेलिब्रिटी परफॉर्मेंस और सस्ते खाने-पीने के लुभावने ऑफर से उमड़ी भीड़ युवाओं के लिए जानलेवा साबित हो गई। ऊपर से इतनी भारी संख्या में भीड़ उमड़ने के बावजूद पर्याप्त प्रशासनिक इंतजाम न किया जाना भी घातक सिद्ध हुआ। शनिवार को हुई इस भगदड़ में मरने वालों की संख्या बढ़कर 153 हो गई है। इनमें 56 पुरुष व 97 महिलाएं शामिल हैं। राष्ट्रपति यून सुक येओल ने सात दिन का राष्ट्रीय शोक घोषित किया है।

विज्ञापन


राष्ट्रपति यून ने घटनास्थल का दौरा भी किया। राष्ट्रपति ने घटना पर दुख जताते हुए कहा, यह कई दशकों की सबसे भयावह घटना है। योंगसांग फायर स्टेशन के प्रमुख चोई सुंग बिओम ने बताया, हादसे में 82 लोग घायल हुए, जिनमें से 19 की हालत नाजुक है। उन्होंने बताया कि मृतकों में 13 देशों के 22 नागरिक शामिल हैं। 

गृह मंत्रालय ने बताया कि रविवार दोपहर तक 90 फीसदी मृतकों की पहचान हो चुकी है, हालांकि कुछ विदेशी नागरिक और किशोरों की पहचान नहीं हो पा रही है। अधिकारियों के मुताबिक, नाइटक्लबों ने सेलिब्रिटी परफॉर्मेंस और लुभावने ऑफर दिए थे, जिससे भारी तादाद में युवा यहां खींचे चले आए। 
विज्ञापन


दुख की घड़ी में भारत दक्षिण कोरिया के साथ
विदेश मंत्री एस जयशंकर ने सियोल हादसे में जान गंवाने वालों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा कि भारत इस कठिन समय के दौरान दक्षिण कोरिया के साथ एकजुटता के साथ खड़ा है। भगदड़ के कारण इतने युवाओं की जान जाने से गहरा सदमा लगा।

भगदड़ का कारण बने एक्टर की भी हुई मौत  
दक्षिण कोरिया की राजधानी सियोल में हैलोवीन मनाने जुटे लोगों के बीच अचानक भगदड़ मचने से 154 लोगों की मौत के मामले की जांच जारी है। कोरियाई अधिकारियों ने बताया कि भगदड़ का कारण बने टीवी एक्टर और सिंगर 24 वर्षीय ली जी हान की भी भगदड़ में कुचलने से मौत हो गई। 

हान कोरिया के मशहूर रियलिटी टीवी शो प्रोड्यूस 101 में नजर आए थे और उन्होंने अपना कोरियन पॉप बैंड भी बना रखा था। उनके गाने युवाओं के बीच बहुत लोकप्रिय हैं। प्रोड्यूस 101 के विजेता रहे हान ने लोकप्रिय टीवी शो टुडे वाज अनॉदर नाम हायन डे में भी नजर आए थे।

सियोल यूनिवर्सिटी में फायर एंड डिजास्टर विभाग के प्रोफेसर ली यंग जू ने कहा कि एक लाख से ज्यादा लोगों की भीड़ को काबू करने के लिए महज 137 पुलिसकर्मी मौजूद थे। हादसे के लिए प्रशासनिक लापरवाही व हालात के वास्तविक आकलन में नाकामी को अनदेखा नहीं किया जा सकता।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें