फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चीन में एक और कनाडाई नागरिक को सुनाई गई मौत की सजा

Wed, 01 May 2019 06:34 AM IST
Avdhesh Kumar एजेंसी, बीजिंग
विज्ञापन
बच्ची के गुनहगार को मौत की सजा - फोटो : demo pic
विज्ञापन
चीन की कोर्ट ने मंगलवार को मादक पदार्थों की तस्करी के लिए एक अन्य कनाडाई नागरिक को मौत की सजा सुनाई। इस साल जनवरी में भी चीन ने कनाडा के एक नागरिक को मादक पदार्थों की तस्करी में ही मौत की सजा सुनाई थी। बता दें कि कनाडा में हुआवे की सीएफओ मेंग वांगझू की गिरफ्तारी के बाद से दोनों देशों के रिश्ते बिगड़े हुए हैं।
विज्ञापन


दक्षिणी गुआंगडॉन्ग प्रांत की कोर्ट ने कहा, कनाडाई नागरिक फान वेई एक अंतरराष्ट्रीय मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का हिस्सा है, जो जुलाई 2012 से नवंबर 2012 के बीच ताइशन शहर में सक्रिया था। 10 लोगों के इस गिरोह में एक अमेरिकी समेत चार मैक्सिको के नागरिक भी शामिल हैं। कोर्ट के मुताबिक, इस गिरोह ने 6.34 किलो मीथमफेटामाइन और 366 ग्राम डाइमेथिलएमीलामाइन नामक मादक पदार्थ को बेचा। कोर्ट ने कहा कि इस मामले में अहम भूमिका निभाने वाले एक चीनी शख्स को भी मौत की सजा सुनाई गई है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें