फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

312 साल पुरानी ब्रिटिश संसद में पहली बार अर्धनग्न प्रदर्शन, पर्यावरण कार्यकर्ता ब्रेग्जिट डील से खफा

Fri, 05 Apr 2019 01:29 PM IST
Neelam Tripathi वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
ब्रिटिश संसद में विरोध प्रदर्शन - फोटो : ब्रिटिश सांसद James Heappey
विज्ञापन

312 साल पुरानी ब्रिटेन की संसद के इतिहास में सोमवार को पहली बार अर्धनग्न होकर प्रदर्शन किया गया। ब्रेग्जिट समझौते की शर्तों में जलवायु परिवर्तन (क्लाइमेट चेंज) का मुद्दा शामिल नहीं करने पर नाराज पर्यावरण कार्यकर्ताओं ने अर्धनग्न होकर प्रदर्शन किया। 

हाउस ऑफ कॉमन्स में हंगामा 

एक्सिंटशन रेबेलियन ग्रुप के 11 कार्यकर्ताओं ने संसद की पब्लिक गैलरी में 20 मिनट तक अर्धनग्न होकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी गैलरी में बनी कांच की दीवार से सटकर खड़े थे और इनकी पीठ सांसदों की तरफ थी। इनकी छाती पर 'सब जिंदगी के लिए' जैसे नारे लिखे थे। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को सार्वजनिक स्थल की गरिमा भंग करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। बता दें कि ब्रिटेन की संसद 1707 में बनी थी। दुनिया के कई लोकतंत्रों के लिए यह उदाहरण है, इसलिए इसे मदर ऑफ पार्लियामेंट कहा जाता है। 

विज्ञापन


पहले भी हुए संसद में प्रदर्शन

1978: घोड़े की लीद फेंकी गई थी : जुलाई 1978 में माल्टा के पूर्व प्रधानमंत्री डोम मिन्टॉफ की बेटी याना ने स्कॉटिश होम रूल पर बहस के दौरान गैलरी से सांसदों पर घोड़े की लीद से भरे बैग फेंके थे। ये बैग फट गए थे और गंदगी बेंच व सांसदों पर फैल गई थी। 

2004: बैंगनी आटा फेंका गया था : फादर्स फॉर जस्टिस के कार्यकर्ताओं ने तत्कालीन प्रधानमंत्री टोनी ब्लेयर पर पर्पल फ्लोर (बैंगनी आटा) फेंका था। प्रदर्शनकारी तलाकशुदा पिता की बच्चों से मुलाकात के कानून को लचीला बनाने की मांग कर रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें