फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चीन और अमेरिका के बीच हुई व्यापार वार्ता, सुधरेगा व्यापारिक रिश्ता

Thu, 10 Jan 2019 02:13 PM IST
Nilesh Kumar भाषा, बीजिंग
विज्ञापन
China-America
विज्ञापन

चीन ने गुरुवार को कहा कि अमेरिका के साथ हुई हालिया व्यापार वार्ता बेहद गंभीर रही और इससे दोनों पक्षों की आपत्तियों को दूर करने का ठोस आधार तैयार हुआ। इससे पहले अमेरिकी पक्ष ने भी व्यापार वार्ता को सकारात्मक बताया था।

विज्ञापन


अमेरिका ने पिछले साल चीन के 250 अरब डालर के सामान के आयात पर आयात शुल्क 25 प्रतिशत तक बढ़ा दिया था। इसके जवाब में चीन ने भी 110 अरब डालर के अमेरिकी सामान के आयात पर शुल्क बढ़ा दिया।

अमेरिका का एक प्रतिनिधिमंडल सोमवार को बीजिंग पहुंचा था। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और चीन के उनके समकक्ष शी चिनफिंग के बीच ट्रेड फी वार को तीन माह के लिये रोके  रखने पर सहमति बनी थी। इसके बाद अमेरिका और चीन के अधिकारियों की आमने सामने यह पहली बैठक हुई है। 
विज्ञापन


दोनों देशों के राष्ट्रपतियों के बीच अर्जेंटीना में समूह-20 की बैठक के मौके पर एक दिसंबर को अलग से हुई बैठक में यह सहमति बनी थी।

अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल को यह बैठक मंगलवार को समाप्त करनी थी, लेकिन उप-मंत्री स्तर की इस बातचीत को एक दिन आगे बढ़ाकर बुधवार तक कर दिया गया। अमेरिका के व्यापार और विदेशी कृषि मामलों के कनिष्ठ मंत्री टेड मैक्किनी ने बातचीत पर कहा यह वार्ता उनके लिए अच्छी रही।

इधर, चीन के वाणिज्य मंत्रालय ने गुरुवार को पहली बार प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि दोनों पक्षों ने अपने नेताओं की महत्वपूर्ण आपसी सहमति को आगे बढ़ाया और साझा दिक्कतों के व्यापारिक मुद्दों पर विस्तार से गंभीर और गहरी बातें हुई। मंत्रालय ने कहा कि एक-दूसरे की दिक्कतों को दूर करने के लिये ठोस आधार तैयार हुआ। 

चीन के व्यापार का सबसे बड़ा पार्टनर है अमेरिका

अमेरिका चीन का सबसे बड़ा व्यापार भागीदार है। वर्ष 2017 में अमेरिका का चीन के साथ कुल व्यापार 635.4 अरब अमेरिकी डालर का रहा था। इसमें अमेरिका से निर्यात 129.9 अरब डालर और चीन से किया गया आयात 505.5 अरब डालर रहा। इस प्रकार 2017 में अमेरिका का चीन के साथ वस्तु व्यापार घाटा 375.6 अरब डालर रहा। चीन के साथ सेवाओं के व्यापार के मामले में अमेरिका का 40.2 अरब डालर का व्यापार अधिशेष है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें