फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिंद महासागर में बढ़ेगी सुरक्षा: आतंकवाद-तस्करी पर शिकंजा कसने की तैयारी, कोलंबो कॉन्क्लेव में भारत क्या बोला?

Thu, 26 Nov 2026 03:39 PM IST
अस्मिता त्रिपाठी आईएएनएस, नई दिल्ली।

सार

हिंद महासागर क्षेत्र में समुद्री सुरक्षा, आतंकवाद, मानव तस्करी और साइबर खतरों से निपटने के लिए भारत ने क्षेत्रीय सहयोग बढ़ाने पर जोर दिया है। मालदीव में हुई कोलंबो सिक्योरिटी कॉन्क्लेव की बैठक में भारत समेत सदस्य देशों ने 2026-27 के लिए पांच प्रमुख क्षेत्रों में सहयोग का रोडमैप अपनाया।
विज्ञापन
समुद्री रास्तों को सुरक्षित बनाने की तैयारी - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिंद महासागर क्षेत्र में समुद्री सुरक्षा, आतंकवाद और साइबर खतरों से निपटने के लिए भारत ने क्षेत्रीय सहयोग मजबूत करने पर जोर दिया है। मालदीव में आयोजित कोलंबो सिक्योरिटी कॉन्क्लेव (सीएससी) की आठवीं राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) स्तर की बैठक में सदस्य देशों ने वर्ष 2026-27 के लिए सहयोग का रोडमैप अपनाया। बैठक में भारत की ओर से राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजीत डोभाल ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन


विदेश मंत्रालय ने क्या बताया? 
विदेश मंत्रालय (एमईए) ने इस बैठक के संपन्न होने पर गुरुवार को एक बयान जारी कर सीएससी के अहम फैसलों से रूबरू कराया। बयान में बताया गया कि मालदीव ने 25 नवंबर को विला नौटिका पैराडाइज आइलैंड में इस उच्चस्तरीय बैठक की मेजबानी की। इसमें भारत, मालदीव, श्रीलंका और बांग्लादेश के प्रतिनिधिमंडलों ने भाग लिया। भारत का प्रतिनिधित्व एनएसए अजीत डोभाल ने किया। मालदीव के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार इब्राहिम लतीफ, श्रीलंका के रक्षा मंत्रालय के सचिव एयर वाइस मार्शल संपथ थुयाकोन्था और बांग्लादेश के नेशनल डिफेंस कॉलेज के कमांडेंट लेफ्टिनेंट जनरल एमडी फैजुर रहमान भी बैठक में शामिल हुए।

ऑस्ट्रेलिया और मलेशिया ने अतिथि देशों के रूप में हिस्सा लिया। ऑस्ट्रेलिया की ओर से विदेश मामलों एवं व्यापार विभाग की दक्षिण और दक्षिण-पूर्व एशिया समूह की प्रथम सहायक सचिव सारा स्टोरी तथा मलेशिया की ओर से राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के समुद्री सुरक्षा एवं संप्रभुता विभाग के निदेशक खैरुल अजहर ने प्रतिनिधित्व किया।
विज्ञापन


कौन-कौन लिया भाग? 
बैठक में कोलंबो सिक्योरिटी कॉन्क्लेव के पहले महासचिव वाइस एडमिरल एसएन घोरमडे (सेवानिवृत्त) ने 20 नवंबर 2025 को नई दिल्ली में हुई सातवीं एनएसए स्तर की बैठक के फैसलों को लागू करने की दिशा में उठाए गए कदमों की विस्तृत समीक्षा प्रस्तुत की। इस दौरान भारत, मालदीव, मॉरीशस और श्रीलंका ने सहमत कार्यवृत्त पर हस्ताक्षर किए और 2026-27 के लिए सहयोग का रोडमैप अपनाया। मॉरीशस ने वर्चुअल माध्यम से इसमें भाग लिया।

कौन-से पांच प्रमुख क्षेत्रों को शामिल किया गया?
इस रोडमैप में सहयोग के पांच प्रमुख क्षेत्रों को शामिल किया गया है। इनमें समुद्री सुरक्षा एवं संरक्षा, आतंकवाद और कट्टरपंथ का मुकाबला, मानव तस्करी तथा सीमा-पार संगठित अपराध पर रोकथाम, साइबर सुरक्षा एवं महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे तथा प्रौद्योगिकी की सुरक्षा तथा मानवीय सहायता एवं आपदा राहत शामिल हैं। सदस्य देशों ने प्रशिक्षण देने, एक-दूसरे के अनुभवों और बेहतर कार्यप्रणालियों को साझा करने तथा संस्थागत क्षमताओं के विकास के जरिए सहयोग बढ़ाने पर जोर दिया।

बैठक में क्षेत्रीय शांति और स्थिरता बनाए रखने के लिए सामूहिक प्रयासों को लगातार मजबूत करने की प्रतिबद्धता भी दोहराई गई। हिंद महासागर क्षेत्र में समुद्री मार्गों की सुरक्षा, आतंकवाद, अवैध तस्करी और उभरते साइबर खतरों की चुनौतियों के बीच कोलंबो सिक्योरिटी कॉन्क्लेव भारत सहित क्षेत्रीय देशों के लिए सुरक्षा सहयोग का एक महत्वपूर्ण मंच बनकर उभरा है। इस बैठक में अपनाया गया नया रोडमैप आने वाले दो वर्षों में सदस्य देशों के बीच व्यावहारिक सहयोग को आगे बढ़ाने की दिशा तय करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें