फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pakistan: पाकिस्तान में रह रहे चीनी नागरिकों की सुरक्षा बढ़ाई गई, ग्वादर में हमले की कोशिश के बाद लिया फैसला

Wed, 16 Aug 2023 01:34 AM IST
गुलाम अहमद वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कराची

सार

कराची में चीनी वाणिज्य दूतावास ने अपने नागरिकों पर रविवार को हुए हमले की पुष्टि की है। ये चीनी नागरिक ग्वादर में चीन-पाकिस्तान आर्थिक गलियारा (सीपीईसी) परियोजना के लिए काम कर रहे हैं और एक सैन्य काफिले में यात्रा कर रहे थे। इस दौरान इन पर हमले की कोशिश की गई।
विज्ञापन
चीनी कर्मचारी - फोटो : Agency (File Photo)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तान के अशांत बलूचिस्तान प्रांत के बंदरगाह शहर ग्वादर में आतंकी हमले की नाकाम कोशिश के बाद पाकिस्तान की सरकार ने देश में काम करने वाले चीनी नागरिकों की सुरक्षा बढ़ा दी है। सूत्रों ने मंगलवार को इसकी जानकारी दी। कराची में चीनी वाणिज्य दूतावास ने अपने नागरिकों पर रविवार को हुए हमले की पुष्टि की है। ये चीनी नागरिक ग्वादर में चीन-पाकिस्तान आर्थिक गलियारा (सीपीईसी) परियोजना के लिए काम कर रहे हैं और एक सैन्य काफिले में यात्रा कर रहे थे। इस दौरान इन पर हमले की कोशिश की गई।

विज्ञापन


दरअसल, ग्वादर अरबों डॉलर की सीपीईसी परियोजना का प्रमुख केंद्र बिंदु है, जहां कई चीनी कर्मचारी बंदरगाह पर काम करते हैं। चीन इस परियोजना के तहत बलूचिस्तान में भारी निवेश कर रहा है। पाकिस्तान सेना की मीडिया शाखा आईएसपीआर ने कहा कि सेना के काफिले पर हमले की कोशिश करने वाले दो आतंकवादियों को मार गिराया गया। हालांकि, इस बात की जानकारी नहीं दी गई कि काफिले में चीनी नागरिक थे या उन्हें निशाना बनाया गया था। लेकिन चीनी वाणिज्य दूतावास ने एक बयान जारी कर कहा कि जिस काफिले पर हमला किया गया, उसमें चीनी श्रमिकों को ले जाया जा रहा था।

बयान में कहा गया कि ग्वादर बंदरगाह परियोजना से एक चीनी काफिला ग्वादर एयरपोर्ट से बंदरगाह क्षेत्र की ओर लौटते समय सड़क किनारे बम और गोलीबारी की चपेट में आ गया। लेकिन इस हमले में कोई भी चीनी नागरिक हताहत नहीं हुआ। वाणिज्य दूतावास ने पाकिस्तान सरकार से आतंकियों को कड़ी सजा देने और चीनी नागरिकों, संस्थानों और परियोजनाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए ठोस और प्रभावी कदम उठाने को कहा है।
विज्ञापन


सिंध और बलूचिस्तान पुलिस और अर्धसैनिक बलों के सूत्रों ने कहा कि बलूचिस्तान प्रांत और पाकिस्तान के अन्य हिस्सों में सीपीईसी परियोजनाओं पर काम कर रहे चीनी नागरिकों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। वहीं, चीनी वाणिज्य दूतावास ने पाकिस्तान में अपने सभी नागरिकों को सतर्क रहने, अपने सुरक्षा उपायों को उन्नत करने और अपनी सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सुरक्षा स्थिति पर ध्यान देने का निर्देश दिया है।

आपको बता दें कि पाकिस्तान में चीनी नागरिकों पर कई बार आतंकी हमले हो चुके हैं। इस घटनाओं पर चीन विरोध पर जता रहा है। जुलाई 2021 में, खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में दासू जलविद्युत संयंत्र के पास आतंकी हमले में नौ चीनी नागरिक मारे गए थे। पिछले साल अप्रैल में, कराची विश्वविद्यालय परिसर में आत्मघाती हमले में तीन चीनी शिक्षकों की मौत हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें