फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अफगानिस्तान: दक्षिणी कंधार और फराह प्रांत में सुरक्षाबलों ने 58 तालिबानी आतंकी किए ढेर

Sat, 30 Jan 2021 02:16 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, काबुल
विज्ञापन
तालिबान आंतकी
विज्ञापन

अफगानिस्तान में दो प्रांतों के भीतर हाल ही में हुए बड़े सुरक्षा ऑपरेशनों में तालिबान के 58 आतंकवादियों को ढेर कर दिया गया है। इनमें से दक्षिणी कंधार प्रांत में 52 आतंकियों को अफगान सुरक्षा बलों ने मार गिराया जबकि शेष आतंकी फराह प्रांत में मारे गए। अफगानिस्तान के रक्षा मंत्रालय ने यह जानकारी देते हुए बताया कि ऑपरेशन के दौरान कंधार प्रांत में 16 आतंकी घायल भी हो गए हैं।

विज्ञापन


अफगान सुरक्षा बलों का आतंकवाद के खिलाफ अभियान जारी
मंत्रालय ने बताया कि अफगान राष्ट्रीय रक्षा एवं सुरक्षा बल (एएनडीएसएफ) ने बृहस्पतिवार को दांड, अरगंदाब और पंजवी जिलों में सफाई अभियान चलाया। सुरक्षा बलों ने 19 तात्कालिक बमों को नष्ट कर दिया और छापे के दौरान तीन आतंकवादियों के बंकर, तीन वाहन, पांच मोटरसाइकिलें, और कुछ हथियार व गोला-बारूद नष्ट कर दिए।

पश्चिमी फराह प्रांत में, बृहस्पतिवार शाम को बाला बुलुक जिले के शीवन इलाके में अफगान वायु सेना के वाहन को निशाना बनाने के बाद एक कार में सवार छह तालिबानी आतंकवादी मारे गए, तीन अन्य घायल हो गए और उनके वाहन में आग लग गई। हालांकि तालिबान आतंकियों ने अब तक किसी भी तरह की रिपोर्टों का जवाब नहीं दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें