फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indonesia: बोर्नियो द्वीप में लापता हेलीकॉप्टर की तलाश जारी, एक भारतीय समेत आठ लोग सवार

Tue, 02 Sep 2025 02:42 PM IST
दीपक कुमार शर्मा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, जकार्ता

सार

इंडोनेशिया के बोर्नियो द्वीप में लापता हुए हेलीकॉप्टर की तलाश मंगलवार को भी जारी रही। हवाई खोज में दो हेलिकॉप्टरों का बारी-बारी से इस्तेमाल किया जा रहा है, ताकि सुरक्षा बनी रही। इसके अलावा, विभिन्न एजेंसियों और स्थानीय स्वयंसेवकों के 140 कर्मियों की एक जमीनी टीम तैनात की गई है। इस हेलीकॉप्टर में एक भारतीय नागरिक समेत आठ लोग सवार थे।
विज्ञापन
इंडोनेशिया में लापता हेलीकॉप्टर की तलाश जारी। (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंडोनेशिया के बोर्नियो द्वीप के ऊपर उडान भरते समय सोमवार को एक हेलीकॉप्टर लापता हो गया था, जिसकी तलाश मंगलवार को भी जारी रही। इस हेलीकॉप्टर में आठ लोग सवार थे, जिसमें एक भारतीय नागरिक भी शामिल है। 

विज्ञापन


इंडोनेशियाई समाचार एजेंसी अंतरा की रिपोर्ट के अनुसार, एयरबस बीके117 डी-तीन मॉडल का यह हेलीकॉप्टर एस्टिंडो एयर कंपनी का था। ये दक्षिण कालीमंतन प्रांत के कोटाबारू जिले के हवाई अड्डे से उड़ा था और इसे मध्य कालीमंतन के पालतांगकराया शहर पहुंचना था। लेकिन उड़ान भरने के केवल आठ मिनट बाद ही एयर ट्रैफिक कंट्रोल से इसका संपर्क टूट गया।

हेलीकॉप्टर में भारतीय नागरिक संथा कुमार भी शामिल 
रिपोर्ट के अनुसार, यात्रियों में भारतीय नागरिक संथा कुमार भी शामिल थे। इस हेलीकॉप्टर में सवार अन्य लोगों की पहचान कैप्टन हर्यंतो, इंग हेंड्रा, मार्क वेरेन, युडी फेब्रियन, एंडीज रिसा पासुलु, क्लॉडाइन क्विटो और इबॉय इरफान रोजा के रूप में हुई है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: SCO पर वर्ल्ड मीडिया: भारत ने अमेरिका को दिए चार स्पष्ट संदेश, चीन की धरती पर मोदी-पुतिन की मुलाकात बड़ी घटना

हवाई खोज के लिए दो हेलीकॉप्टर तैनात
बांजरमासिन खोज एवं बचाव एजेंसी के प्रमुख आई पुतु सुदयाना ने बताया कि हवाई खोज में दो हेलिकॉप्टरों का बारी-बारी से इस्तेमाल किया जा रहा है, ताकि सुरक्षा बनी रही। उन्होंने बताया कि हेलिकॉप्टरों की एक साथ तैनाती से संयुक्त खोज एवं बचाव दल को खतरा हो सकता है। 

140 कर्मियों की जमीनी टीम भी तैनात 
हवाई खोज के अलावा, विभिन्न एजेंसियों और स्थानीय स्वयंसेवकों के 140 कर्मियों की एक जमीनी टीम तैनात की गई है। रिपोर्ट के अनुसार, संयुक्त टीम हवाई सहायता के समन्वय से 27 वर्ग किलोमीटर के खोज क्षेत्र को कवर कर रही है।

दोपहर को मिली लापता होने की सूचना
बांजरमासिन सर्च एंड रेस्क्यू एजेंसी के प्रमुख आई पुतु सुदायना ने कहा कि एजेंसी को हेलीकॉप्टर के गायब होने की सूचना दोपहर 12:02 बजे मिली। सूचना मिलते ही रेस्क्यू टीमों को अलर्ट किया गया और खोज अभियान शुरू किया गया। फिलहाल टीमों ने जंगल और पहाड़ी क्षेत्रों में तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: China Military Parade: बीजिंग में भव्य सैन्य परेड का आयोजन, पहली बार दिखे आधुनिक हथियार; किम और पुतिन भी मौजूद

यात्रियों की सुरक्षित वापसी की उम्मीद
स्थानीय प्रशासन और रेस्क्यू एजेंसियों ने लोगों से धैर्य बनाए रखने की अपील की है। सुदायना ने कहा कि हमारी पहली प्राथमिकता यात्रियों की सुरक्षित वापसी है। उन्होंने कहा कि हमें उम्मीद है कि हेलीकॉप्टर की लोकेशन मिल जाएगी और सभी यात्री सुरक्षित होंगे। इस घटना के बाद क्षेत्रीय सुरक्षा एजेंसियों ने भी अलर्ट जारी कर दिया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें