इटली के गृह मंत्री साल्विनी ने 'बंद बंदरगाह' नीति के तहत डच पोतों को अपनी समुद्री सीमा में प्रवेश करने पर प्रतिबंध लगाया है। सी-वॉच के इस कदम के बाद उन्होंने फेसबुक पर एक बार फिर चेतावनी दी कि दर्जनों प्रवासियों को गंदे राजनीतिक खेल के लिए जोखिम में डालना बंद करें। हम अवैध जहाजों का प्रवेश रोकने के लिए हर वैध तरीके का इस्तेमाल करेंगे।