अमेरिका ने कनाडा को चीन के साथ नए व्यापार समझौते को लेकर कड़ी चेतावनी दी है। अमेरिकी वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट ने रविवार को कहा कि अगर ओटावा चीन के साथ मुक्त व्यापार समझौते को अंतिम रूप देता है, तो अमेरिका कनाडा से होने वाले आयात पर 100 प्रतिशत तक टैरिफ लगा सकता है। उनका यह बयान राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की एक दिन पहले दी गई चेतावनी को और सख्त बनाता है।
ये भी पढ़ें: The Discombobulator: सीक्रेट अमेरिकी हथियार से निष्क्रिय हुई थी मादुरो की सुरक्षा व्यवस्था, ट्रंप ने बताया राज
कनाडा पर 100 फीसदी टैरिफ लगाने पर सख्त
यह पूरा घटनाक्रम अमेरिका और कनाडा के बीच जारी व्यापार तनाव के बीच सामने आया है। ट्रंप प्रशासन पहले ही अपने उत्तरी पड़ोसी कनाडा पर आयात शुल्क लगा चुका है। जब बेसेंट से पूछा गया कि क्या अमेरिका वास्तव में 100 प्रतिशत टैरिफ लागू करेगा, तो उन्होंने कहा कि अगर कनाडा चीन के साथ मुक्त व्यापार समझौते को आगे बढ़ाता है, तो यह पूरी तरह संभव है।
संबंधित वीडियो