फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वैज्ञानिकों को एक और कामयाबी: जीसी376 इनहिबिटर अब कोविड-19 संक्रमण से बचाएगा

Tue, 06 Jul 2021 07:50 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, वाशिंगटन

सार

  • कंसास यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिकों ने किया चूहों पर शोध
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना संक्रमण का इलाज पता करने में जुटे वैज्ञानिकों को एक और कामयाबी हाथ लगी है। अमेरिका के कंसास यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिकों का कहना है कि उन्होंने एक प्रोटीज इनहिबिटर जीसी376 का पता लगाया है जिसकी मदद से कोरोना संक्रमित बिल्ली का इलाज किया गया है। वैज्ञानिकों का दावा है कि इस इनहिबिटर की मदद से वायरस के प्रोटीन को सक्रिय होने से रोका जा सकता है। साथ ही शरीर में वायरल पार्टिकल को फैलने से रोका जा सकता है। एजेंसी

विज्ञापन


चूहों में परीक्षण सार्थक नतीजे
कंसास यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिक डॉ. युनजियोंग किम ने बताया कि जीसी376 प्रोटीज में बदलाव किया गया। कोरोना संक्रमित चूहों में परीक्षण में पाया कि इसके इस्तेमाल से फेफड़ों में वायरस की मौजूदगी, वजन कम होना के साथ स्वास्थ्य में सुधार न होने की तकलीफ कम देखी गई। जीसी376 वायरस को फैलने से रोकने में सहायक होने के साथ संक्रमण के 24 घंटे के भीतर असर दिखने को मिला है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें