हमारे सौरमंडल के बाहर जीवन के चिन्ह खोजने में लगे वैज्ञानिक आधुनिक तकनीक का सहारा ले रहे हैं मगर कामयाबी नहीं मिल सकी है। एलियन या परग्रही जीवों के अस्तित्व की बात हमेशा से होती रही है लेकिन अब तक ऐसा कोई पुख्ता सुबूत नहीं मिला है जिसके आधार पर इसे सच माना जा सके। ये और बात है कि इंसान का दिमाग इसकी खोज के लिए लगातार प्रयास करता रहा है।
रॉयटर्स के मुताबिक, ऑस्ट्रेलिया में रेडियो टेलीस्कोप के जरिये वैज्ञानिक एलियन की खोज के लिए अंतरिक्ष की का हर कोना छान रहे हैं, लेकिन उन्हें अब तक कामयाबी नहीं मिली है। वैज्ञानिक एलियन की खोज के लिए आधुनिक तकनीक का सहारा ले रहे हैं मगर वो ऐसी किसी खोज पर पहुंच नहीं पाए हैं।