फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वैज्ञानिकों ने इंसान में खोजा नया अंग

Thu, 12 Nov 2020 02:32 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, एम्सटर्डम।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
विज्ञापन

वैज्ञानिकों ने इंसान में एक नया अंग खोजा है। यह नाक के पिछले हिस्से में मिला है। इसे ट्यूबेरियल सेलाइवरी ग्लैंड का नाम दिया है। इसकी खोज नीदरलैंड्स के कैंसर इंस्टीट्यूट के वैज्ञानिकों की है।

विज्ञापन


इनका कहना है, यह नया अंग तब सामने आया जब वे प्रोस्टेट कैंसर पर रिसर्च कर रहे थे। वैज्ञानिकों का दावा है, इस अंग से कैंसर के इलाज में मदद मिल सकती है।


रेडियोथैरेपी एंड ऑन्कोलॉजी पत्रिका में प्रकाशित रिसर्च के मुताबिक, ट्यूबेरियल सेलाइवरी ग्लैंड की लम्बाई 1.5 इंच है। वैज्ञानिकों का कहना है कि यह अंग क्या काम करता है, साफतौर पर नहीं बताया जा सकता लेकिन हो सकता है इसका काम नाक और मुंह के पीछे यानी गले के ऊपरी हिस्से को ल्युब्रिकेट करना हो।
विज्ञापन


वैज्ञानिकों के मुताबिक, करीब 100 मरीजों पर हुई रिसर्च में यह ग्लैंड पाई गई है। अभी तक माना जाता था कि नाक के पिछले हिस्से में कुछ नहीं होता है। सिर्फ जीभ और जबड़े नीचे और पीछे 1-1 सेलावरी ग्लैंड पाई जाती थी। लेकिन अब एक नई ग्लैंड मिली है। इनकी संख्या 4 हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें