फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब हर कोई ले पाएगा ठंडे पानी का आनंद, वैज्ञानिकों ने बनाया बिना बिजली के चलने वाला उपकरण

Thu, 29 Nov 2018 02:59 PM IST
बोस्टन, भाषा 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : pexels.com
विज्ञापन

अब बिजली के बिना भी लोग ठंडे पानी का आनंद ले पाएंगे। वैज्ञानिकों ने बिजली के बिना ही ठंडा करने वाला एक उपकरण विकसित किया है जिससे दूरदराज के इलाकों में बिजली के बिना रहने वालों को राहत मिल सकेगी।

विज्ञापन


बिजली या जीवाश्म ईंधन से उत्पन्न ऊर्जा के बिना ही चलने वाला यह उपकरण एमआईटी के वैज्ञानिकों ने विकसित किया है। इन वैज्ञानिकों में भारतीय मूल का भी एक वैज्ञानिक शामिल है।

अनुसंधानकर्ताओं ने बताया कि इस प्रणाली में प्रकाश के मध्य इन्फ्रारेड स्तर पर ऊर्जा का उत्सर्जन होता है। जो वायुमंडल से सीधे आगे बढ़ कर उसकी बाहरी सतह के शीत आवरण में विकिसित हो जाती है। इस पूरी प्रक्रिया के दौरान, ग्रीनहाउस गैसों की तरह आचरण करने वाली गैसों का प्रभाव बेअसर रहता है।
विज्ञापन


सूर्य की सीधी रोशनी में गर्म होने से बचाने के लिए इस उपकरण के ऊपरी ब्लॉक्स में धातु की बनी एक पट्टी लगी रहती है जो सूर्य की सीधी पड़ने वाली किरणों को रोक देती है।
विज्ञापन


इस उपकरण के बारे में जानकारी नेचर कम्युनिकेशन्स जर्नल में प्रकाशित हुई है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें