मंगल ग्रह पर मीथेन के रहस्यमयी स्रोत को खोजने की दिशा में वैज्ञानिकों को एक नई उम्मीद नजर आ रही है। ऑस्ट्रेलियाई नेशनल यूनिवर्सिटी (एएनयू) के शोधकर्ताओं के अनुसार, मंगल ग्रह पर एक बड़े क्रेटर से मीथेन गैस निकल रही है।
इसका निकलना यहां जीवन का एक संकेत हो सकता है या फिर कोई गैर-जैविक गतिविधि भी हो सकती है। 3.8 अरब साल पुराना गेल क्रेटर जो कि व्यास में 154 किमी का है, कुछ वैज्ञानिकों का मानना है कि इसमें एक प्राचीन झील है।
‘जियोफिजिकल रिसर्च लेटर्स’ जर्नल में प्रकाशित अध्ययन के अनुसार वैज्ञानिकों की टीम ने सेटेलाइट ‘एक्सोमार्स ट्रैस गैस’ और मंगल की मिट्टी और हवा के नमूने एकत्र करने वाले नासा के ‘क्यूरोसिटी रोवर’ के माध्यम से प्राप्त डाटा का विश्लेषण किया है।