फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

US: चार्ली किर्क की हत्या से स्कूली छात्र सदमे में, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

Sun, 14 Sep 2025 08:03 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन

सार

कनाडा के एडन ग्रोव्स का कहना है कि वह किर्क के राजनीतिक विचारों से सहमत नहीं थे, लेकिन फिर भी वीडियो देखकर मेरा दिल बैठ गया और मैं तुरंत बेचैन हो गया।
विज्ञापन
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उनके करीबी चार्ली किर्क - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिका के रूढ़िवादी कार्यकर्ता, लेखक चार्ली किर्क की हत्या अभी भी चर्चा का विषय बनी हुई है। खासकर स्कूली छात्रों में चार्ली किर्क की हत्या से कई किशोर सदमे में हैं। दरअसल चार्ली किर्क की जिस तरह से सार्वजनिक कार्यक्रम में गोली मारकर हत्या की गई और उसका वीडियो सोशल मीडिया पर आसानी से उपलब्ध है। बार-बार ये वीडियो देखे जा रहे हैं। इस घटना के चलते कुछ छात्रों की पढ़ाई भी बाधित हुई है।
विज्ञापन


चार्ली किर्क की हत्या के वीडियो से छात्रों को लगा सदमा
जब चार्ली किर्क की हत्या हुई और उसका वीडियो सामने आया। कुछ देर बाद ही लाखों लोगों के फोन में ये वीडियो था, जो देखते ही देखते वायरल हो गया। कुछ छात्रों ने तो कक्षा के भीतर ही ये वीडियो देखा तो कुछ ने स्कूल से बाहर निकलते ही। इससे स्कूलों और कक्षाओं में खलबली मच गई। दरअसल किशोरों और युवाओं का राजनीतिक रुझान चाहे भी हो, लेकिन चार्ली किर्क को बड़ी संख्या में युवा जानते थे। कई स्कूलों में मोबाइल फोन का इस्तेमाल प्रतिबंधित है क्योंकि इससे छात्रों को बुनियादी शिक्षा पर ध्यान केंद्रित करने में मुश्किल होती है। हालांकि किर्क की हत्या ने इन सभी प्रतिबंधों को खत्म कर दिया और युवा कक्षाओं में ही मोबाइल फोन पर वीडियो देखते या चैटिंग करते दिखाई दिए। 

ये भी पढ़ें-  UK: ब्रिटेन के वेस्ट मिडलैंड्स में सिख महिला पर हमला, ब्रिटिश MP प्रीत कौर गिल ने की निंदा; लोगों में आक्रोश
विज्ञापन


छात्र बोले- राजनीतिक मान्यताएं चाहे अलग, लेकिन किसी को गोली लगने पर खुश नहीं होना चाहिए
कई किशोरों का कहना है कि उन्होंने जो देखा उससे वे सदमे में हैं। वे अपने सोशल मीडिया फीड पर आने वाले या दोस्तों और सहपाठियों द्वारा उन्हें भेजे गए वीडियो को देखने से बच नहीं पाए। कनाडा के एडन ग्रोव्स का कहना है कि वह किर्क के राजनीतिक विचारों से सहमत नहीं थे, लेकिन फिर भी वीडियो देखकर मेरा दिल बैठ गया और मैं तुरंत बेचैन हो गया। एक छात्र ने कहा कि हमें किसी को गोली लगने पर खुश नहीं होना चाहिए, चाहे हमारी राजनीतिक मान्यताएं कुछ भी हों, हमें किसी को गोली लगने पर खुश नहीं होना चाहिए।
विज्ञापन


चार्ली किर्क यूटा वैली यूनिवर्सिटी कैंपस में छात्रों को समूह को संबोधित कर रहे थे। उसी दौरान उन्हें निशाना बनाया गया। चार्ली किर्क के संदिग्ध हत्यारे को गिरफ्तार कर लिया गया है। हत्यारा एक युवा टाइलर रॉबिंसन है, जो चार्ली किर्क के विचारों से सहमत नहीं था। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें