यूरोप के लाखों बच्चे मंगलवार को करीब छह महीने बाद स्कूल पहुंचे। प्रायोगिक तौर पर खोले गए स्कूलों में बहुत कुछ बदला नजर आया। मास्क में होने के बाद भी महीनों बाद साथियों से मिलकर बच्चे चहक उठे। जानिए विभिन्न देशों में जीवन को सामान्य करने के लिए हुई इस नई शुरुआत के बारे में...
करीब सवा करोड़ बच्चे मंगलवार को छह माह बाद स्कूल पहुंचे। पहले दिन के उत्साह के बीच बच्चों ने स्कूल की दीवारों पर सावधानियां बरतने के संदेश और संकेतक देखे। यहां रोजज हजारों केस मिल रहे हैं, इसके बावजूद पहली बार बच्चे को स्कूल लेकर पहुंचे जेरोम कंटीनेंट कहते हैं, वे पूरी सजगता बरत रहे हैं, आखिर बच्चों को भी उनका जीवन जीना है।