सऊदी अरब ने अपना विमान गिराए जाने के बाद बदला लेने को लेकर भारतीय समयानुसार शनिवार देररात संघर्षग्रस्त यमन में एयर स्ट्राइक की बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक इसमें 31 लोगों के मारे जाने की खबर है। इसके साथ ही क्षेत्र में सऊदी अरब और हूती विद्रोहियों के बीच पहले से मौजूद तनाव और बढ़ गया है।
Saudi-led airstrikes on Yemen kill 31 people after jet crash, reports AFP news agency quoting United Nations
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सऊदी अरब ने यमन के उत्तरी प्रांत अल-जावफ में इस एयर स्ट्राइक को अंजाम दिया। यह वही इलाका है जहां शुक्रवार को उसका एक लड़ाकू विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। हालांकि हूती विद्रोहियों ने सऊदी अरब के इस विमान को गिराने का दावा किया था। मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया है कि सऊदी ने हूती विद्रोहियों द्वारा अपने विमान गिराए जाने के बदले में ही एयर स्ट्राइक को अंजाम दिया है।