फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sleeping Prince Died: सऊदी अरब के स्लीपिंग प्रिंस का निधन, 20 साल से कोमा में थे अलवलीद बिन खालेद

Sun, 20 Jul 2025 11:48 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रियाद

सार

हादसे में युवराज के सिर में गंभीर चोट लगी और उससे उनके मस्तिष्क में आंतरिक ब्लीडिंग हुई और वे कोमा में चले गए। बाद में युवराज को रियाद के किंग अब्दुलअजीज मेडिकल सिटी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां वे 20 साल तक मेडिकल सपोर्ट पर रहे।
विज्ञापन
सऊदी अरब के युवराज अलवलीद बिन खालेद - फोटो : एक्स/लाइफसऊदीअरबिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सऊदी अरब के युवराज अलवलीद बिन खालेद का शनिवार को निधन हो गया। युवराज अलवलीद बीते 20 वर्षों से कोमा में थे। इस वजह से अलवलीद बिन खालेद को स्पीपिंग प्रिंस के नाम से भी जाना जाता था। साल 2005 में लंदन में एक कार हादसे में अलवलीद बिन खालेद गंभीर रूप से चोटिल हुए थे। सिर में गहरी चोट लगने के बाद अलवलीद कोमा में चले गए थे। 
विज्ञापन


परिवार ने की पुष्टि
सऊदी प्रिंस अलवलीद बिन खालेद बिन तलाल का 36 साल की उम्र में निधन हुआ। उनके परिवार ने इसकी पुष्टि कर दी है। 15 साल की उम्र में कोमा में गए प्रिंस अलवलीद ने कोमा में ही दुनिया को अलविदा कहा है। युवराज के निधन पर उनके पिता ने बयान जारी कर कहा 'खुदा की इच्छा और उनके आदेश में विश्वास रखने वाले दिलों और गहरे दुख के साथ, हम अपने प्यारे बेटे, प्रिंस अल-वलीद बिन खालिद बिन तलाल बिन अब्दुलअजीज अल सऊद के लिए शोक मनाते हैं, खुदा उस पर दया करें, जिनका आज निधन हो गया।'

ये भी पढ़ें- Israel: इस्राइल में सड़कों पर उतरी भीड़, गाजा से बंधकों की वापसी के लिए ट्रंप से हस्तक्षेप करने की मांग
विज्ञापन
विज्ञापन


लंदन में पढ़ाई के दौरान हुए थे हादसे का शिकार
युवराज अलवलीद जब 15 साल के थे, तब लंदन में एक सैन्य कॉलेज में पढ़ाई के दौरान युवराज एक कार हादसे का शिकार हुए थे। इस हादसे में युवराज के सिर में गंभीर चोट लगी और उससे उनके मस्तिष्क में आंतरिक ब्लीडिंग हुई और वे कोमा में चले गए। बाद में युवराज को रियाद के किंग अब्दुलअजीज मेडिकल सिटी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां वे 20 साल तक मेडिकल सपोर्ट पर रहे। इस दौरान एक दो बार उनके शरीर में हलचल देखी गई, लेकिन दुनिया भर के विशेषज्ञों को दिखाने के बाद भी युवराज कोमा से बाहर नहीं आ पाए। युवराज के पिता प्रिंस खालेद बिन तलाल बेटे की जान बचाने की कोशिशों में लगे रहे और उन्होंने लाइफ सपोर्ट सिस्टम नहीं हटाने दिया। उनका कहना था कि सिर्फ अल्लाह ही उनके बेटे की मौत का समय तय करेगा। युवराज अलवलीद बिन खालेद, तीन भाइयों में सबसे बड़े थे। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें