फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सऊदी अरब ने हज के लिए जारी किए दिशानिर्देश, काबा को छूने की नहीं होगी इजाजत

Tue, 07 Jul 2020 04:01 PM IST
आसिम खान वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

इस साल होने वाले हज के लिए सऊदी अरब की सरकार ने दिशानिर्देश जारी कर दिए हैं। हज के दौरान लोगों को काबा को छूने की इजाजत नहीं होगी। इसके अलावा सामूहिक नमाज सहित काबा के चारों ओर चक्कर लगाने के दौरान हर हज यात्री को डेढ़ मीटर की सोशल डिस्टेंसिंग रखनी होगी। 

विज्ञापन


हजयात्रियों और तथा आयोजकों को हर समय मास्क पहनना अनिवार्य होगा। इस बार हज यात्रा 19 जुलाई से शुरू होगी और दो अगस्त तक जारी रहेगी। बता दें कि सऊदी अरब ने जून में फैसला लिया था कि कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए हज यात्रियों की संख्या को एक हजार तक सीमित कर दिया जाएगा। 

हज 2020 में केवल सऊदी के नागरिक ही हिस्सा ले पाएंगे। दूसरे देशों के लोगों को इसमें शामिल होने की अनुमति नहीं है। कोरोना वायरस महामारी से पहले अनुमान लगाया जा रहा था कि इस साल दुनियाभर से 20 लाख यात्री हज के लिए पहुंचेंगे। 2019 में 25 लाख लोगों ने हज किया था जिनमें छह लाख लोग सऊदी अरब के थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें