फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सऊदी अरब ने किया अमेजन के सीईओ का फोन हैक, जांचकर्ता ने किया दावा

Sun, 31 Mar 2019 10:09 AM IST
आसिम खान भाषा, वॉशिंगटन
विज्ञापन
जेफ बेजोस (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

अमेजन के सीईओ जेफ बेजोस की अतरंग तस्वीरें लीक होने की जांच कर रहे जांचकर्ता ने कहा कि बेजोस की निजी जानकारियां हासिल करने के लिए सऊदी अरब के अधिकारियों ने उनका फोन हैक किया था। जांचकर्ता गाविन डी बेकर ने रविवार को अपनी जांच के निष्कर्ष में यह बात कही।

विज्ञापन


बेकर ने इस हैक को सऊदी अरब के पत्रकार जमाल खशोगी की हत्या को लेकर ‘द वॉशिंगटन पोस्ट’ समाचार पत्र द्वारा की गई कवरेज से जुड़ा पाया। इस समाचार पत्र का मालिकाना हक बेजोस के पास है। खशोगी की हत्या तुर्की के इस्तांबुल में सऊदी अरब के वाणिज्य दूतावास में पिछले साल हुई थी। 

बेकर ने ‘द डेली बीस्ट’ वेबसाइट में लिखा, हमारे जांचकर्ताओं और कई विशेषज्ञों ने बेहद विश्वास के साथ यह निष्कर्ष निकाला है कि सऊदी अरब ने बेजोस का फोन हैक करके उनकी निजी जानकारियां हासिल कीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें