फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलवामा आतंकी हमले के बाद सऊदी अरब ने पाकिस्तान के साथ बैठक टाली, भारत का समर्थन किया

Fri, 15 Feb 2019 11:59 PM IST
गौरव द्विवेदी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
मोहम्मद बिन सलमान
विज्ञापन

सऊदी क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान जो आज द्विपक्षीय यात्रा के लिए पाकिस्तान का दौरा करने वाले थे, उन्होंने रविवार तक अपनी यात्रा स्थगित कर दी है। इससे सवाल उठते हैं कि क्या यह फैसला कश्मीर में पुलवामा आतंकी हमले और भारत और पाकिस्तान के बीच राजनयिक गतिरोध से जुड़ा है? इससे पहले सऊदी अरब ने शुक्रवार को कहा कि वह आतंकवाद और चरमपंथ के खिलाफ भारत की लड़ाई में उसके साथ खड़ा है तथा उसने जम्मू कश्मीर के पुलवामा में पाकिस्तान के आतंकवादी संगठन जैश-ए- मोहम्मद के आत्मघाती हमले को ‘कायराना’ कृत्य करार दिया। 

विज्ञापन


सऊदी अरब की यह कड़ी भर्त्सना ऐसे समय आई है जब सऊदी अरब के शहजादे मोहम्मद बिन सलमान बिन अब्दुलअजीज अल साद शीर्ष भारतीय नेतृत्व के साथ अगले हफ्ते बातचीत करने के लिए भारत की राजकीय यात्रा पर आने वाले हैं। पुलवामा में जैश ए मोहम्मद के आत्मघाती बम हमलावर के हमले में सीआरपीएफ के कम से कम 40 जवान शहीद हो गए।

इस आतंकवादी हमले की कड़ी निंदा करते हुए सऊदी अरब के विदेश मंत्रालय ने कहा कि अर्धसैनिक काफिले को निशाना बनाकर किए गए इस विस्फोट की वह निंदा करता है। सरकारी संवाद समिति सऊदी प्रेस एजेंसी ने विदेश मंत्रालय के सूत्र के हवाले से कहा कि सऊदी अरब इन कायरना आतंकवादी कृत्यों को खारिज करता है और वह आतंकवाद एवं चरमपंथ के खिलाफ लड़ाई में ‘मित्र भारत गणतंत्र’ के साथ खड़ा है।
विज्ञापन


सऊदी प्रेस एजेंसी के अनुसार सऊदी अरब ने इस हमले में शहीद हुए जवानों के परिवारों, घायल हुए जवानों, भारत सरकार एवं भारत की जनता के प्रति संवेदना प्रकट की और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। पाकिस्तानी नेतृत्व के साथ बातचीत के लिए शनिवार को इस्लामाबाद पहुंच रहे शहजादे मंगलवार को भारत की दो दिवसीय यात्रा पर नई दिल्ली पहुंचेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें भारत आने का न्यौता दिया था।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने बृहस्पतिवार को नई दिल्ली में कहा था, ‘‘जिन विषयों पर चर्चा होगी, वे निवेश, रक्षा, सुरक्षा, आतंकवाद के विरूद्ध अभियान, और नवीकरणीय ऊर्जा हैं।’’ 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें