फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

US: ईरान के हमले में कतर स्थित अमेरिकी एयरबेस का संचार केंद्र तबाह, सैटेलाइट तस्वीरों से खुलासा

Fri, 11 Jul 2025 03:21 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन

सार

कतर के अल उदैद  एयर बेस पर अमेरिकी वायुसेना की 379वीं एयर एक्सपीडिशनरी विंग तैनात है। 25 जून को ली गईं सैटेलाइट तस्वीरों से पता चला है कि ईरानी हमले के बाद जियोडेसिक गुंबद तबाह हो गया है।
विज्ञापन
डोनाल्ड ट्रंप, अयातुल्ला खामनेई - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीते महीने ईरान के हमले में कतर स्थित अमेरिका के एयरबेस पर जियोडेसिक गुंबद को नुकसान पहुंचा। इस जियोडेसिक गुंबद का इस्तेमाल अमेरिकी वायुसेना द्वारा सुरक्षित संचार के लिए इस्तेमाल किया जा रहा था। सैटेलाइट तस्वीरों से यह खुलासा हुआ है। हालांकि अमेरिका या कतर की सरकार ने इसे लेकर कोई बयान नहीं दिया है। अमेरिका ने बीते महीने बंकर बस्टर बमों से ईरान के तीन परमाणु ठिकानों को निशाना बनाया था। इसके जवाब में ईरान ने कतर स्थित अमेरिकी वायुसेना के ठिकाने पर हमला किया था। हालांकि उसके बाद दोनों देशों में शांति समझौता हो गया था।
विज्ञापन


अमेरिकी एयरबेस को हुआ मामूली नुकसान
ईरान ने 23 जून को कतर स्थित अल उदैद एयर बेस को निशाना बनाया था। ईरान के हमले में अमेरिकी एयरबेस को मामूली नुकसान हुआ। इसकी वजह ये रही कि अमेरिका ने हमले से पहले ही अपने लड़ाकू विमानों को सेना के सेंट्रल कमांड मुख्यालय स्थानांतरित कर दिया था। अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने भी बताया कि ईरान ने हमले से पहले ही संकेत दे दिए थे कि हमला कहां होने वाला है, जिससे अमेरिका को अपने बचाव में कदम उठाने का मौका मिला। प्लेनेट लैब्स की सैटेलाइट तस्वीरों से पता चला कि ईरानी हमले में अमेरिकी एयरबेस पर स्थित जियोडेसिक गुंबद को नुकसान पहुंचा है। जियोडेसिक गुंबद का इस्तेमाल अमेरिकी सेना सुरक्षित संचार के लिए इस्तेमाल करती थी। 

ये भी पढ़ें- US Tariff: अमेरिका ने कनाडा पर फिर फोड़ा टैरिफ बम, राष्ट्रपति ट्रंप बोले- एक अगस्त से लागू होगा 35% शुल्क
विज्ञापन
विज्ञापन


ईरान ने किया था एयरबेस तबाह करने का दावा
कतर के अल उदैद  एयर बेस पर अमेरिकी वायुसेना की 379वीं एयर एक्सपीडिशनरी विंग तैनात है। 25 जून को ली गईं सैटेलाइट तस्वीरों से पता चला है कि ईरानी हमले के बाद जियोडेसिक गुंबद तबाह हो गया है। हालांकि इसके अलावा और कोई नुकसान नहीं हुआ है। अमेरिकी राष्ट्रपति ने ईरान के हमले को बेहद कमजोर बताया था और कहा कि हमले में अमेरिका को कोई नुकसान नहीं हुआ। हालांकि ईरान ने दावा किया कि उनके हमले में एयरबेस को भारी नुकसान हुआ है। ईरान की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद ने तो एयरबेस के पूरी तरह से तबाह होने का दावा किया था, लेकिन अपने दावे के पक्ष में कोई सबूत नहीं दिया था। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें