फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कहीं परमाणु परीक्षण तो नहीं कर रहा है ईरान? एक दिन पहले हुआ था भयानक धमाका

Sat, 27 Jun 2020 09:45 PM IST
मुकेश कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दुबई
विज्ञापन
धमाके की सैटेलाइट तस्वीर - फोटो : social media
विज्ञापन

ईरान की राजधानी तेहरान में शुक्रवार को एक धमाका हुआ था। शनिवार को धमाके की सैटेलाइट तस्वीर सामने आने के बाद विश्लेषकों का कहना है कि वहां ईरान का सीक्रेट मिसाइट प्रॉडक्शन सेंटर है। धमाका एक टनल में हुआ है, जहां ईरान छिपा कर मिसाइल तैयार करता है।

विज्ञापन


शुक्रवार को धमाके की घटना के बाद से एकबार फिर से ईरान के परमाणु प्रोग्राम को लेकर बहस तेज हो गई है। इस घटना के बाद ईरान सरकार की तरफ से असामान्य प्रतिक्रिया आ रही है, जिससे शक गहराता जा रहा है।

इस बात को समझने की जरूरत है कि जहां यह धमाका हुआ है वह एरिया ईरान के लिए संवेदनशील जगहों में एक है। करीब दो दशक पहले इसी एरिया में इस्लामिक रिपब्लिक ने हाई एक्सप्लोसिव परमाणु हथियार टेस्ट किया था।
विज्ञापन


यह धमाका ईरान के अल्बरोज माउंटेन में हुआ है। स्टेट टीवी के मुताबिक, धामके के बाद आकाश में बहुत ऊंचाई तक धुंआ फैल गया था। बाद में रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता दाउद आबदी का बयान आया। उन्होंने बस इतना कहा कि यह गैस लीकेज की घटना थी। इसमें किसी की जान नहीं गई है। उन्होंने पहाड़ी क्षेत्र को सार्वजनिक जगह बताया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें