फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारतीय संस्कृति की जड़: प्रोफेसर ने कहा- 2000 साल से भी अधिक समय से चीन में लोकप्रिय है संस्कृत

Mon, 12 Apr 2021 04:29 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, बीजिंग।

सार

  • पेकिंग यूनिवर्सिटी चीन में प्राचीनतम यूनिवर्सिटी में से एक है और यहां संस्कृत की पढ़ाई होते इस साल 100 साल पूरे हो रहे हैं।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चीन में प्राचीन भारतीय भाषा संस्कृत 2000 साल से भी अधिक समय से लोकप्रिय है और यह भाषा यहां काफी समृद्धिशाली भी हो रही है। संस्कृत भाषा के प्रसिद्ध चीनी विद्वान और चीन-भारत बौद्ध अध्ययन, इंस्टीट्यूट ऑफ ओरिएंटल एंड इंडियन स्टडीज के डायरेक्टर वांग बांगवेई ने कहा कि यह भाषा बौद्ध धर्म के साथ यहां आई और इसका सदियों से चीनी राजा-महाराजाओं व विद्वानों पर गहरा असर भी पड़ा। 

विज्ञापन


पेकिंग यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर बांगवेई ने कहा कि भारतीय संस्कृति की जड़ संस्कृत चीन में आज भी काफी लोकप्रिय है जबकि आधुनिक भारत में इसकी प्रगति कम हुई है। उन्होंने कहा कि पेकिंग यूनिवर्सिटी चीन में प्राचीनतम यूनिवर्सिटी में से एक है और यहां संस्कृत की पढ़ाई होते इस साल 100 साल पूरे हो रहे हैं।

उन्होंने चीन में संस्कृति के प्रसार का श्रेय चौथी शताब्दी ई.पू. के भारतीय विद्वान कुमारजीवा को दिया। उन्होंने 2000 साल पहले चीन में रहने के दौरान बौद्ध सूत्रों का चीनी भाषा में अनुवाद करने में मदद की और नेशनल टीचर ऑफ चाइना का शाही खिताब हासिल किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें