फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sanna Marin: फिनलैंड की पीएम ने तोड़ा अपना 19 सालों का रिश्ता, शादी के तीन साल बाद ही लेंगी तलाक

Thu, 11 May 2023 11:09 AM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

मारिन और उनकी सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी पिछले महीने दक्षिणपंथी राष्ट्रीय गठबंधन पार्टी और राष्ट्रीय फिन्स पार्टी से संसद चुनाव हार गई थी। 
विज्ञापन
Sanna Marin - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिनलैंड की प्रधानमंत्री सना मारिन ने बुधवार को अपने पति से मार्कस रायकोनेन के साथ तलाक के लिए अर्जी दे दी है। दोनों ने यह जानकारी अपने इंस्टाग्राम के जरिए दी।
विज्ञापन


उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से पोस्ट करते हुए कहा- "हम 19 साल से एक साथ थे और अपनी प्यारी बेटी के लिए हम आभारी रहेंगे। हम एक अच्छे दोस्त बने रहेंगे।" 

मारिन और रायकोनेन दोनो एक वेंचर कैपिटल फर्म में काम करते थे। दोनों ने साल 2020 में कोविड महामारी के दौरान सादी की थी। मरिन और रायकोनेन की एक पांच साल की बेटी भी है। रायकोनेन से शादी करने के बाद मारिन ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए कहा- "हमने एक साथ जवानी गुजारी है अब हम व्यस्क जीवन में साथ में प्रवेश कर रहे हैं और अपनी बेटी के लिए माता-पिता बन गए हैं।"
विज्ञापन


मरिन 2019 में फिनलैंड के प्रधानमंत्री के रूप में नियुक्त हुई थी, तब वह महज 37 साल की थी और दुनिया की सबसे कम उम्र की प्रधानमंत्री थी। मारिन और उनकी सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी पिछले महीने दक्षिणपंथी राष्ट्रीय गठबंधन पार्टी और राष्ट्रीय फिन्स पार्टी से संसद चुनाव हार गई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें