फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

US: 'मुझे लगा मैं मर रहा हूं...', सलमान रुश्दी ने खुद पर हुए हमले के मामले में दी गवाही, बताया उस दिन क्या हुआ

Wed, 12 Feb 2025 11:22 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क

सार

गवाही के दौरान सलमान रुश्दी ने कहा कि हमने बातचीत शुरू भी नहीं की थी, तभी मैंने देखा कि एक शख्स मेरी दाहिनी तरफ से मेरी तरफ लपका। मैंने आरोपी को एक झलक ही देखा था, उसे काले कपड़े पहने थे और चेहरे पर नकाब पहना हुआ था।
विज्ञापन
सलमान रुश्दी - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लेखक सलमान रुश्दी ने खुद पर हुए जानलेवा हमले के मामले में मंगलवार को अमेरिकी अदालत में गवाही दी। इस दौरान सलमान रुश्दी करीब एक घंटे तक गवाह स्टैंड में मौजूद रहे। उन्होंने साल 2022 में खुद पर हुए जानलेवा हमले के दर्दनाक अनुभव को याद किया। सलमान रुश्दी पर साल 2022 में पश्चिमी न्यूयॉर्क के चौटाउका इंस्टीट्यूट में हुआ, जब वे एक कार्यक्रम में शामिल हुए थे और मंच पर मौजूद थे। इसी दौरान हादी मातर नाम के एक शख्स ने चाकू से सलमान रुश्दी पर हमला कर दिया था। आरोपी को कार्यक्रम में मौजूद लोगों की भीड़ ने पकड़ लिया था, जिसे बाद में गिरफ्तार कर लिया गया। 
विज्ञापन


सलमान रुश्दी ने बताया उस दिन क्या हुआ था
गवाही के दौरान सलमान रुश्दी ने कहा कि हमने बातचीत शुरू भी नहीं की थी, तभी मैंने देखा कि एक शख्स मेरी दाहिनी तरफ से मेरी तरफ लपका। मैंने आरोपी को एक झलक ही देखा था, उसे काले कपड़े पहने थे और चेहरे पर नकाब पहना हुआ था। मैं उसकी आंखें देखकर डर गया था, जो बहुत क्रूरता से मुझे घूर रहीं थी। शुरुआत में उसने मुझे बहुत तेजी से मारा, मुझे लगा वह मुझे घूंसे से मार रहा है, लेकिन तभी मैंने देखा कि मेरी शर्ट पर खून बह रहा है और वह लगातार मुझे मारे जा रहा था। 

रुश्दी बोले- अभी भी 100 फीसदी ठीक नहीं
रुश्दी ने कहा कि 'मैं उससे दूर जाने की कोशिश कर रहा था और वह मुझ पर वार कर रहा था, उसने मुझे छाती, धड़ और कमर के आसपास कई बार मारा। मैं अपने पैरों पर खड़ा होने और वहां से भागने की कोशिश कर रहा था।' रुश्दी ने याद करते हुए बताया कि 'मेरा बहुत खून बह रहा था और मुझे बहुत दर्द हो रहा था। मुझे गहरा सदमा लगा था। उस वक्त मुझे ऐसा लगा कि मैं मर रहा हूं।' गवाही के दौरान बचाव पक्ष की वकील ने भी रुश्दी से कुछ सवाल किए, जिनके रुश्दी ने मजाकिया अंदाज में जवाब दिए। हमले के बाद रुश्दी गंभीर रूप से घायल हुए थे और उन्हें 17 दिन अस्पताल और पुनर्वास में हफ्तों रहना पड़ा था। रुश्दी ने कहा कि 'मुझे लगता है कि मैं अभी भी 100 फीसदी ठीक नहीं हूं। मुझे लगता है कि मैं अभी 75-80 फीसदी ठीक हो गया हूं, लेकिन शारीरिक रूप से उतना मजबूत नहीं हूं।'
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें