पाकिस्तान में सिंध प्रांत के खिप्रो इलाके में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की पूजा कर रहे हिंदुओं पर हमला हुआ है।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, हमले में शामिल भीड़ ने लोगों के साथ मारपीट कर उन्हें भगा दिया और मंदिर में स्थापित भगवान की मूर्ति को भी खंडित कर दिया।
इस घटना के बाद लोगों ने सोशल मीडिया पर कई तस्वीरें साझा कर विरोध जाहिर किया। इससे पहले जुलाई में पंजाब प्रांत में भगवान गणेश के मंदिर में तोड़फोड़ की गई थी।