फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सार्क देशों में कोरोना से सबसे ज्यादा संक्रमित भारत में, मौतों के मामले में भी पहले स्थान पर

विज्ञापन
कोरोना वायरस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

15 मार्च को प्रधानमंत्री मोदी और सार्क देशों के नेताओं के बीच कोरोना वायरस से निपटने को लेकर बातचीत हुई। कोरोना वायरस के वैश्विक असर को देखते वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए रणनीति पर चर्चा की गई। बीते रोज ही सार्क देशों की वर्चुअल बैठक बुलाई गई। इसमें सार्क देशों के शीर्ष व्यापार अधिकारियों ने हिस्सा लिया। यह बैठक कोविड19 महामारी के अंतर-क्षेत्रीय व्यापार पर होने वाले प्रभाव से निपटने को लेकर आयोजित की गई थी। लेकिन भारत में इस रणनीति का कुछ खास फायदा होता नहीं दिख रहा है।

विज्ञापन


21 दिन के लॉकडाउन के बाद भी देश में कोरोना वायरस का कहर बढ़ता जा रहा है। देश में सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य महाराष्ट्र, केरल, दिल्ली, मध्यप्रदेश, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक और राजस्थान हैं। खबर लिखे जाने तक 5734 संक्रमितों के साथ देश में मौत का आंकड़ा 166 पहुंच चुका है। कल से अब तक 17 लोगों की मौत हुई है।

दुनिया की 20 फीसदी आबादी वाले सार्क देशों में कोरोना वायरस के संक्रमण के मामले बेशक 5000 के पार तक ही पहुंचे हैं लेकिन जिस तरह से आंकड़े तेजी से बदल रहे हैं उससे ये कहना गलत नहीं होगा कि भारत अमेरिका की राह पर चल पड़ा है। अमेरिका में इस वायरस से सबसे ज्यादा 4,32,132 लोग संक्रमित हैं। वहीं बात सार्क देशों की करें तो भारत पहले पायदान पर नजर आ रहा है। भारत इस संक्रमण से हुई मौतों में भी पहले स्थान पर पहुंच गया है।

विज्ञापन

सार्क देश
  • सार्क देशों में अब तक इसकी वजह से 271 लोगों की मौत भी हो चुकी है। भारत जहां संक्रमितों में पहले स्थान पर है वहीं पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान भी कदम से कदम मिलाकर चल रहा है। 4,322 संक्रमितों और के साथ पाकिस्तान दूसरे स्थान पर है।
  • भारत में कोरोना वायरस (COVID-19) के अब तक कुल 5734 मामले सामने आए हैं। इनमें से 473 लोग ठीक होकर अपने घर लौट चुके हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक इस वायरस से अब तक करीब 166 लोगों की मौत हो चुकी है। अकेले दिल्ली में ही इसके अब तक 669 मामले सामने आ चुके हैं। महाराष्ट्र (1135) और तमिलनाडु (738) के बाद तीसरे नंबर पर दिल्ली पहुंच गया है।

कोरोना वायरस - फोटो : PTI
  • पाकिस्तान में अब तक कोरोना वायरस के 4,322 मामले सामने आ चुके हैं। वहीं 63 मरीजों की मौत अब तक इस वायरस की चपेट में आने के बाद से हो चुकी है। इसके अलावा 572 ठीक होकर घर लौट चुके हैं।
  • पाकिस्तान में पंजाब कोरोना से सबसे अधिक प्रभावित है। यहां पर अब तक इसके 2166 मामले सामने आ चुके हैं। राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा मंत्रालय के अनुसार इस संक्रमण से पाकिस्तान में पांच की मौत एक ही दिन में हुई। 
  • अफगानिस्तान में अब तक इसके 444 मामले सामने आए हैं जिनमें बीते 24 घंटों के दौरान आए 56 नए मामले शामिल हैं। यहां पर इसकी वजह से 14 मरीजों की अब तक मौत हो चुकी है और 20 सही भी हुए हैं।
विज्ञापन

coronavirus - फोटो : PTI
  • बांग्लादेश में अब तक कोरोना वायरस के 330 मामले सामने आ चुके हैं और 21 लोगों की मौत हो गई है। 
  • श्रीलंका में कोरोना से 189 लोग संक्रमितों हैं और 7 लोगों ने अपनी जान गवाई है। इस बीच भारत ने श्रालंका को आवश्यक जीवनरक्षक दवाओं की 10 टन की खेप भेजी है। जिसमें हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन और पेरासिटामॉल दवाएं शामिल हैं।
  • मालदीव में कोरोना वायरस के 19 मामलों की पुष्टि हुई है। खैरियत की बात ये है कि यहां इस महामारी से किसी भी जान नहीं गई है। नेपाल में कोरोना से 9 लोग संक्रमित हैं। वहीं भारत के पड़ोसी देश भूटान में अब तक 5 लोग ही इस बीमारी से पीड़ित बताए जा रहे हैं। यहां भी अब तक इसकी वजह से किसी की मौत नहीं हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें