फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UAE: एस जयशंकर ने अबू धाबी के क्राउन प्रिंस से की मुलाकात, भारत-यूएई साझेदारी को और आगे बढ़ाने पर चर्चा

Tue, 28 Jan 2025 04:37 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, अबू धाबी।

सार

UAE:  विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने मंगलवार को अबू धाबी के क्राउन प्रिंस शेख खालिद बिन मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान से मुलाकात की। इस दौरान दोनों नेताओं ने भारत-संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के संबंधों को और मजबूत करने पर चर्चा की। 
विज्ञापन
अबू धाबी के क्राउन प्रिंस के साथ विदेश मंत्री जयशंकर - फोटो : एक्स/डॉ. एस. जयशंकर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने मंगलवार को अबू धाबी के क्राउन प्रिंस शेख खालिद बिन मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान से मुलाकात की। इस दौरान दोनों नेताओं ने भारत-संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के संबंधों को और मजबूत करने पर चर्चा की। 

विज्ञापन


इस मुलाकात के बार में जयशंकर ने 'एक्स' पर जानकारी दी। उन्होंने लिखा, अबू धाबी के क्राउन प्रिंस अल नाहयान से मिलकर खुशी हुई। हमने उनके हाल ही के भारत दौरे की यादें ताजा कीं और भारत-यूएई साझेदारी को और आगे बढ़ाने पर चर्चा की। 
 

इससे पहले, जयशंकर ने आज सुबह यूएई के राष्ट्रपति के राजनयिक सलाहकार अनवर गर्गश से मुलाकात की। इस दौरान दोनों देशों के बीच बढ़ती साझेदारी पर चर्चा हुई। इसकी जानकारी विदेश मंत्री एक्स पर दी और लिखा, आज सुबह यूएई के राष्ट्रपति के राजनयिक सलाहकार अनवर गर्गश से मिलकर खुशी हुई। हमने अपनी विशेष साझेदारी को आगे बढ़ाने पर चर्चा की। 
विज्ञापन

 
जयशंकर 27 से 29 जनवरी तक यूएई के दौरे पर हैं। उनका मकसद भारत और यूएई के संबंधों को और भी मजबूत करना है। भारत और यूएई के बीच राजनयिक संबंध 1972 में स्थापित हुए थे। उस समय यूएई ने भारत में अपना दूतावास खोला था और भारत ने 1973 में यूएई में अपना दूतावास खोला। तबसे यहय संबंध मजबूत होते गए हैं। 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 2015 के यूएई दौरे के बाद दोनों देशों के संबंधों में नया मोड़ आया। यह भारत के किसी प्रधानमंत्री का यूएई का पहला दौरा था, जो 34 वर्षों के बाद हुआ था। इस दौरे के दौरान भारत और यूएई के बीच एक व्यापक और रणनीतिक साझेदारी की शुरुआत हुई। हाल के वर्षों में प्रधानमंत्री मोदी ने कई बार यूएई का दौरा किया है और उनका हालिया दौरान नवंबर-दिसंबर 2023 में कॉप-28 विश्व जलवायु सम्मेलन में भाग लेने के लिए था। 

वहीं, यूएई के राष्ट्रपति मोहम्मद बिन जायद ने भी भारत का कई बार दौरा किया है। 2016 और 2017 में अबू धाबी के क्राउन प्रिंस के रूप में उनका भारत दौरा हुआ था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें