फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Germany: सऊदी के विदेश मंत्री फैसल बिन फरहान से मिले जयशंकर, पश्चिम एशिया सहित इन मुद्दों पर हुई बात

Sun, 18 Feb 2024 04:51 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बर्लिन

सार

जयशंकर ने एक्स पर कहा कि सऊदी अरब के विदेश मंत्री फैसल बिन फरहान अल सऊद के साथ सार्थक बातचीत हुई। हमने कनेक्टिविटी, पश्चिम एशिया की स्थिति और हमारी रणनीतिक साझेदारी पर चर्चा की। 

विज्ञापन
जयशंकर ने सऊदी विदेश मंत्री से की मुलाकात। - फोटो : Twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर जर्मनी के दौरे पर हैं। म्यूनिख सुरक्षा सम्मेलन में शामिल होने जर्मनी पहुंचे जयशंकर ने शनिवार को सऊदी अरब से विदेश मंत्री से मुलाकात की। दोनों नेताओं ने पश्चिम एशिया की स्थिति और रणनीतिक साझेदारी पर चर्चा की। मुलाकात की जानकारी देते हुए जयशंकर ने एक्स पर कहा कि सऊदी अरब के विदेश मंत्री फैसल बिन फरहान अल सऊद के साथ सार्थक बातचीत हुई। हमने कनेक्टिविटी, पश्चिम एशिया की स्थिति और हमारी रणनीतिक साझेदारी पर चर्चा की। 

बांग्लादेशी पीएम से भी की मुलाकात

विज्ञापन

इससे पहले, जयशंकर ने शनिवार को बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना से भी मुलाकात की। जयशंकर ने 'भारत-बांग्लादेश मैत्री' (दोनों देशों की दोस्ती) को आगे ले जाने में उनके मार्गदर्शन की प्रशंसा की।  जयशंकर ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि बांग्लादेशी प्रधानमंत्री हसीना से मुलाकात करके सम्मानित महसूस कर रहा हूं। उन्हें नया जनादेश मिलने पर बधाई। 

तुलसी भाई से भी की मुलाकात
विदेश मंत्री जयशंकर ने विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के महानिदेशक ट्रेड्रोस अदनोम घेब्रेयसस से भी मुलाकात की। उन्होंने एक्स पर कहा, डब्ल्यूएचओ के महानिदेशक से मिलकर खुशी हुई। हमने पारंपरिक चिकित्सा और महामारी की तैयारियों पर चर्चा की। धन्यवाद तुलसी भाई।  

अमेरिकी विदेश मंत्री से भी मुलाकात

विज्ञापन

अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी जे. ब्लिंकन ने सम्मेलन से जयशंकर से मुलाकात की। इस दौरान दोनों ने लाल सागर में चुनौतीपूर्ण सुरक्षा हालात पर चर्चा की। साथ ही  इस बात पर प्रकाश डाला कि कैसे अमेरिका और भारत अस्थिर क्षेत्र में आर्थिक स्थिरता की रक्षा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

इन नेताओं से भी की मुलाकात
जर्मनी पहुंचने के बाद से जयशंकर ब्रिटेन के विदेश मंत्री डेविड कैमरन, ग्रीस के राष्ट्रीय सुरक्षा मंत्री निकोस डेंडियास, अर्जेंटीना की विदेश मंत्री डायना मोंडिनो और कनाडा की विदेश मंत्री मेलानी जोली से भी मुलाकात कर चुके हैं। इस दौरान जर्मनी के विदेश मंत्री एनालेना बेयरबॉक के साथ जयशंकर ने वैश्विक चुनौतियों और आगे के रास्ते पर चर्चा की। दोनों नेताओं ने भारत-जर्मनी इंटर गवर्नमेंटल कंसल्टेशन की अगली बैठक की तैयारियों की समीक्षा की। 

 

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें