एस जयशंकर और फिलीपींस के विदेश मंत्री
- फोटो : Twitter@ S jaishankar
भारत के विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर आज अपनी तीन दिवसीय यात्रा पर फिलीपींस पहुंचे हैं। यहां पहुंचने के बाद उन्होंने अपने समकक्ष तियोदोरो एल लोक्सिन से मुलाकात की। इस दौरान कई अहम मुद्दों पर चर्चा की गईं। फिलीपींस के विदेश मंत्रालय ने सोमवार को ट्वीट करते हुए लिखा कि लोक्सिन और जयशंकर के बीच दोनों देशों के मौजूदा मजबूत संबंधों के साथ ही द्विपक्षीय रिश्तों के भविष्य की दिशा पर चर्चा की गई। इसके अलावा दोनों नेताओं ने स्वास्थ्य, सुरक्षा, साथ ही साथ पारस्परिक हित के अन्य क्षेत्रीय और वैश्विक मामले पर चर्चा कीं। दोनों नेताओं ने कोरोना महामारी के प्रभाव पर भी बात कीं।