विदेश मंत्री एस जयशंकर ने सोमवार को अंतरराष्ट्रीय साझेदारी के लिए यूरोपीय संघ की आयुक्त जुट्टा उरपिलेनेन से मुलाकात करके कोविड चुनौती और समान टीका पहुंच के संबंध में चर्चा की और एक उचित यात्रा व्यवस्था के महत्व को भी रेखांकित किया। दो राष्ट्रों के दौरे के दौरान जयशंकर सोमवार को यूनान से इटली पहुंचे।
विज्ञापन
जयशंकर ने जुट्टा उरपिलेनेन के साथ अपनी तस्वीर साझा करते हुए ट्वीट किया और कहा, कोविड चुनौती, हमारी संपर्क साझेदारी और विकास सहयोग पर चर्चा की। समान टीका पहुंच और एक उचित यात्रा व्यवस्था के महत्व को भी रेखांकित किया।
भारतीय विदेश मंत्री ने आर्थिक सहयोग और विकास संगठन (ओईसीडी) के महासचिव माथिअस कॉरमैन के साथ भी मुलाकात की और भारत-ओईसीडी द्विपक्षीय सहयोग पर चर्चा की।