फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मॉरीशस : एस जयशंकर ने भारतीयों प्रवासियों से कहा- 'ऐसा लग रहा है जैसे कि घर आ गया हूं'

Thu, 25 Feb 2021 01:49 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, पोर्ट लुईस
विज्ञापन
विदेश मंत्री एस जयशंकर - फोटो : ANI
विज्ञापन

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने मॉरीशस में भारतीय प्रवासियों को संबोधित करते हुए कहा कि यह समुदाय शांति, बहुलतावाद, साझा प्रगति और सार्वभौमिक भाईचारे जैसे भारत के मूल्यों का एक बेहतरीन उदाहरण है। उन्होंने कहा, ऐसा लग रहा है जैसे कि घर आ गया हूं।

विज्ञापन


जयशंकर ने कहा, भारतीय प्रवासी समुदाय शांति और भाईचारे का बेहतरीन उदाहरण
जयशंकर ने एक कार्यक्रम के दौरान भारतीय समुदाय के सदस्यों से मुलाकात की और मॉरीशस में विश्वास और उत्साह को जीवित रखने के लिए उनका आभार जताया। जयशंकर दो देशों की यात्रा के अंतिम चरण में मालदीव से यहां पहुंचे थे।

उन्होंने ट्विटर पर कहा, ऐसा लग रहा है कि घर आ गया हूं। मॉरीशस में भारतीय समुदाय का धन्यवाद। जयशंकर ने कहा, मैंने एक राजनयिक के बतौर अपने लंबे कैरियर में और अब विदेश मंत्री के रूप में कई देशों की यात्रा की हैं, लेकिन मुझे आपसे कहना होगा कि मॉरीशस का दौरा हमेशा अलग होता है, यह वास्तव में ऐसा लगता है कि मानो घर आ गया हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें