फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Russia Ukraine War Updates: रूसी हमले में सात की मौत और नौ लोग घायल, जानिए अब तक क्या-क्या हुआ

Thu, 24 Feb 2022 02:19 PM IST
सुरेंद्र जोशी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मास्को/ कीव/नई दिल्ली

सार

कीव एयरपोर्ट पर कब्जे का प्रयास किए जाने की भी रिपोर्ट है। समूचे यूक्रेन में आपातकाल लागू है और नागरिक उड़ानों पर पाबंदी लगाई जा चुकी है। यूक्रेन से उड़ानें रोक दी गई हैं, इसलिए एयर इंडिया की फ्लाइट AI1947 बीच रास्ते से लौट आई। जानिए अब तक क्या-क्या हुआ:
विज्ञापन
Ukraine Russia War - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आखिरकार रूस ने गुरुवार को पड़ोसी देश यूक्रेन पर हमला बोल दिया। राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने अमेरिका समेत कई देशों द्वारा लगाई गई पाबंदियों की परवाह किए बगैर यूक्रेन पर सैन्य कार्रवाई का एलान कर दिया। इसके बाद यूक्रेन की राजधानी कीव समेत कई शहरों में बमबारी की खबर है। बैलेस्टिक मिसाइलों से हमला किया जा रहा है। पुतिन ने अमेरिका व नाटो को भी खुली धमकी दी है कि वे कोई दखल न दें, वरना इतिहास का सबसे खराब अंजाम भोगना पड़ेगा। जानिए अब तक क्या-क्या हुआ :

  • रूसी समय के अनुसार सुबह 6 बजे भारतीय समयानुसार गुरुवार सुबह साढ़ेआठ बजे राष्ट्रपति पुतिन ने यूक्रेन पर सैन्य कार्रवाई का एलान किया।
  • पुतिन ने यूक्रेन की सेना को हथियार डालने यानी समर्पण करने के लिए कहा।
  • पुतिन ने अमेरिका व नाटो को भी दूर रहने की परोक्ष धमकी दी और दखल देने पर इतिहास का सबसे बुरा अंजाम भोगने की चेतावनी दी।
  • पुतिन के एलान के कुछ ही देर बाद यूक्रेन के कई शहरों में धमाकों की खबरें आईं। राजधानी कीव एयरपोर्ट पर कब्जे की कोशिश की गई।
  • हमलों में रूस बैलेस्टिक मिसाइलों का इस्तेमाल कर रहा है। 
  • यूक्रेन या नाटो द्वारा अब तक किसी जवाबी सैन्य कार्रवाई की खबर नहीं है।
  • यूक्रेन के पश्चिमी बंदरगाह शहर मारीपुल में शक्तिशाली धमाके सुनाई दिए। 
  • यूक्रेन के ओडेसा व खार्किव शहरों में भी धमाकों की आवाजें सुनी जा रही हैं। इससे साफ जाहिर हो गया है कि रूस ने यूक्रेन पर बड़ी सैन्य कार्रवाई शुरू कर दी है। 
  • अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने कहा है कि इस जंग व खूनखराबे के लिए रूस जिम्मेदार होगा। हम हालात पर नजर रखे हुए हैं। जी-7 देशों के नेताओं से बात करेंगे।
  • अमेरिका व नाटो देशों ने रूस पर पाबंदियों के अलावा अब तक किसी जवाबी सैन्य कार्रवाई का संकेत नहीं दिया है। 
  • यूक्रेन के विदेश मंत्री ने सुरक्षा परिषद की बैठक में दुनिया से पुतिन को रोकने की गुहार लगाई। उन्होंने यह भी कहा कि हम आत्म रक्षा करेंगे और जीतेंगे। 
  • संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की आपात बैठक जारी है। इसमें रूस की कार्रवाई व यूक्रेन के हालात पर सभी देश अपनी राय रख रहे हैं। इसके बाद परिषद किसी फैसले पर पहुंच सकती है, लेकिन रूस व उसके सहयोगी देश के पास वीटो पावर इन प्रयासों पर पानी फेर सकती है।
  • गुरुवार सुबह करीब 10 बजे यूक्रेन से भारतीयों की एक और फ्लाइट दिल्ली पहुंची। एक छात्रा ने बताया कि वे रवाना हुए तब तक यूक्रेन में हालात शांतिपूर्ण थे, लेकिन दूतावास ने उन्हें देश छोड़ने को कहा
  • यूक्रेन की राजधानी कीव एयरपोर्ट खाली कराया गया। उड़ानें रोकने की खबर।
  • 'नोटेम' (Notice to Air Missions) के कारण यूक्रेन से उड़ानें रोक दी गई हैं, इसलिए एयर इंडिया की फ्लाइट AI1947 बीच रास्ते से लौट आई।
  • यूक्रेन के विदेश मंत्री दिमित्रो कुलेबा ने यूएन में दुनियाभर के देशों से कहा कि वे रूस के खिलाफ तुरंत कार्रवाई करें। रूस पर पाबंदियां और सख्त करें। उसे हर तरह से अलग-थलग कर दें। यूक्रेन के लिए हथियार, उपकरण, वित्तीय व मानवीय सहायता भेजें। यूरोप व दुनिया का भविष्य दांव पर है। 
  • यूक्रेन के सैनिक अड्डों को भी रूस ने निशाना बनाना शुरू कर दिया है। 
  • रूसी हमले के बीच यूक्रेन में 'मार्शल' लॉ का एलान कर दिया गया है। वहीं एहतियातन कीव एयरपोर्ट को खाली करवाया जा रहा है।
  • यूक्रेन का बड़ा दावा लुहांस्क में रूस के पांच लड़ाकू विमान व हेलिकॉप्टरों को मार गिराया। 
  • यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडन से फोन पर बात की। रूस हमले को लेकर बातचीत हुई।
  • भारतीय विदेश मंत्रालय ने दिल्ली में कहा है कि वह यूक्रेन में तेजी से बदलते हालात पर नजर रखे हुए है। हमारा ध्यान भारत की सुरक्षा पर है। मंत्रालय में कंट्रोल रूम बनाया गया है। यह 24x7 चालू रहेगा। 
  • यूक्रेन का कहना है कि रूसी गोलाबारी में कम से कम सात लोग मारे गए हैं और नौ अन्य घायल हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें