फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रूस में रॉकेट का इंजन फटा, पांच परमाणु वैज्ञानिकों की मौत, अब फैल रहा रेडिएशन

Sat, 10 Aug 2019 09:15 AM IST
Priyesh Mishra वर्ल्ड डेस्क, मॉस्को
विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन
रूस के सुदूर उत्तरी क्षेत्र के एक सैन्य ठिकाने पर उपकरणों के परीक्षण के दौरान हुए धमाके में पांच परमाणु वैज्ञानिकों की मौत हो गई। धमाके के बाद घटनास्थल से परमाणु रेडिएशन फैलने की भी खबर है। रक्षा मंत्रालय ने बयान जारी कर यह जानकारी दी।
विज्ञापन


मंत्रालय ने बताया कि घटना में रक्षा मंत्रालय के छह कर्मचारी और डेवलेपर घायल हुए हैं जबकि पांच विशेषज्ञों की मौत हुई है। सैन्य ठिकाने पर विकिरण का स्तर सामान्य है।

आर्खान्गलेस्क क्षेत्र की प्रवक्ता ने एएफपी को बताया कि विकिरण रोकने के उपाय किए जा रहे हैं। एक सप्ताह के भीतर दूसरी बार इस तरह की घटना है। इससे पहले साइबेरिया के एक आयुध डिपो में सोमवार को आग लग गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें