फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Russia-Ukraine war: क्रीमिया को रूस से जोड़ने वाले पुल को यूक्रेन ने उड़ाया, पुतिन पलटवार करने की खाई कसम

Tue, 18 Jul 2023 05:20 AM IST
Jeet Kumar वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मॉस्को

सार

 यूक्रेन ने रूस को क्रीमिया से जोड़ने वाले 19 किलोमीटर लंबे समुद्री पुल को उड़ा दिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस पर पुतिन ने अपनी प्रतिक्रिया दी है सोमवार को उन्होंने इस घटना को आतंकवादी हमला कहा, जिसके खिलाफ जवाब देने की कसम खाई।
विज्ञापन
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन। - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रूस-यूक्रेन के बीच चल रहा युद्ध अभी थमा नहीं है, रुक-रुक बड़े हमलों की खबरें सामने आती रहती हैं। वहीं वॉर जोन से इस वक्त की सबसे बड़ी खबर सामने आई है। आशंका जताई जा रही है कि यूक्रेन ने रूस को क्रीमिया से जोड़ने वाले 19 किलोमीटर लंबे समुद्री पुल को उड़ा दिया है। इससे क्रेमलिन की सेना में खलबली मच गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस पर पुतिन ने अपनी प्रतिक्रिया दी है सोमवार को उन्होंने इस घटना को आतंकवादी हमला कहा, जिसके खिलाफ जवाब देने की कसम खाई।

विज्ञापन


उन्होंने 19 किलोमीटर (12 मील) केर्च ब्रिज पर सुरक्षा बढ़ाने का भी आदेश दिया। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, पुतिन ने सोमवार को अधिकारियों के साथ बैठक में कहा कि आज रात पुल पर एक और आतंकवादी हमला हुआ। आतंकवादी हमले के कारण, क्रीमियन ब्रिज के कई हिस्सों पर सड़क गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त हो गई थी। परिणामस्वरूप, कार और रेलवे यातायात दोनों को अस्थायी रूप से रोक दिया गया।

उन्होंने 19 किलोमीटर (12 मील) केर्च ब्रिज पर सुरक्षा बढ़ाने का भी आदेश दिया। पुतिन ने सोमवार को अधिकारियों के साथ बैठक में कहा, "आज रात पुल पर एक और आतंकवादी हमला हुआ।"
विज्ञापन

“आतंकवादी हमले के कारण, क्रीमियन ब्रिज के कई हिस्सों पर सड़क गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त हो गई थी। परिणामस्वरूप, कार और रेलवे यातायात दोनों को अस्थायी रूप से रोक दिया गया, ”सीएनएन ने पुतिन के हवाले से कहा।

रूसी राष्ट्रपति ने एफएसबी सहित अपने देश के अधिकारियों को घटना की जांच करने के लिए बुलाया और भविष्य के हमलों से रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण परिवहन सुविधा को सुरक्षित करने के उपाय करने को कहा। उन्होंने कहा कि नुकसान का व्यापक आकलन करना और यथाशीघ्र बहाली का काम शुरू करना जरूरी है। पुतिन ने यह भी कसम खाई कि रूस इस हमले का जबाव जल्द देगा। अधिकारियों के साथ बैठक के दौरान उन्होंने कहा कि रक्षा मंत्रालय प्रासंगिक प्रस्ताव तैयार कर रहा है। पुतिन ने आगे दावा किया कि पुल से टकराने का कोई सैन्य महत्व नहीं है।

सोमवार का हमला रूस द्वारा यूक्रेन पर आक्रमण शुरू करने के बाद पुल पर दूसरा हमला है। केर्च ब्रिज, लगभग 12 मील का क्रॉसिंग, यूरोप में सबसे लंबा है और मॉस्को के लिए बहुत बड़ा रणनीतिक और प्रतीकात्मक महत्व रखता है। रूस द्वारा नियुक्त अधिकारियों के अनुसार, हमले में एक दंपत्ति की मौत हो गई और उनकी बेटी घायल हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें