फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Putin Crimea Visit: गिरफ्तारी वारंट के बाद इस अंदाज में दिखे पुतिन, क्रीमिया का किया औचक दौरा

Sun, 19 Mar 2023 05:47 AM IST
गुलाम अहमद वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मॉस्को

सार

रूसी राष्ट्रपति के प्रवक्ता दमित्री पेस्कोव ने बताया कि पहले पुतिन के सांस्कृतिक और ऐतिहासिक कार्यक्रम में वर्चुअली शामिल होने की उम्मीद थी, लेकिन वह खुद मौके पर पहुंचे और सभी को आश्चर्यचकित कर दिया।
 
विज्ञापन
Vladimir Putin - फोटो : Reuters
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने अंतरराष्ट्रीय अपराध न्यायालय की ओर से गिरफ्तारी वारंट जारी होने के एक दिन बाद क्रीमिया का औचक दौरा किया। पुतिन ने यह दौरा क्रीमिया पर रूस के कब्जे की नौवीं वर्षगांठ पर किया। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, राष्ट्रपति के प्रवक्ता दमित्री पेस्कोव ने बताया कि पहले पुतिन के सांस्कृतिक और ऐतिहासिक कार्यक्रम में वर्चुअली शामिल होने की उम्मीद थी, लेकिन वह खुद मौके पर पहुंचे और सभी को आश्चर्यचकित कर दिया।

विज्ञापन


रूसी समाचार एजेंसी तास (TASS) के अनुसार, राष्ट्रपति पुतिन का शुक्रवार का कार्यक्रम भी आंशिक रूप से क्रीमिया की स्थिति के लिए समर्पित था और पुतिन ने क्रीमिया और सेवस्तोपोल के सामाजिक-आर्थिक विकास पर चर्चा के लिए एक बैठक भी की थी।

बता दें, पुतिन हर साल 18 मार्च को क्रीमिया पर रूस के कब्जे की वर्षगांठ पर होने वाले कार्यक्रमों में भाग लेते हैं। उन्होंने कई बार मॉस्को के लुज़निक्की स्टेडियम में इस दिन के लिए समर्पित गाला संगीत कार्यक्रमों में भाग लिया। जनता के साथ विशेष बैठकें कीं और व्यक्तिगत रूप से क्रीमिया का दौरा किया।
विज्ञापन


पिछली बार पुतिन ने जुलाई 2020 में क्रीमिया का दौरा किया था। तब उन्होंने रूसी नौसेना के केर्च शहर में स्थित ज़ालिव शिपयार्ड का निरीक्षण किया था। दिसंबर 2022 में उन्होंने रूस को क्रीमिया से जोड़ने वाले पुल का दौरा किया था, जो एक आतंकी हमले में क्षतिग्रस्त हो गया था।

आईसीसी ने यूक्रेन में युद्ध अपराध के लिए पुतिन के खिलाफ जारी किया था गिरफ्तारी वारंट
गौरतलब  है कि शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय अपराध न्यायालय (आईसीसी) ने यूक्रेन में युद्ध अपराध के लिए पुतिन के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया था। इससे रूसी राष्ट्रपति को यूक्रेन में अत्याचारों के लिए जिम्मेदार ठहराने के वैश्विक प्रयास का हिस्सा बताया गया है। हालांकि, रूस ने आईसीसी के वारंट को खारिज कर दिया है और कहा है कि यह उसके लिए कोई मायने नहीं रखता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें