फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ukraine Crisis: रूस के कब्जे वाले क्षेत्रों में मार्शल लॉ, EU का शीर्ष मानवाधिकार पुरस्कार यूक्रेन के लोगों को

Wed, 19 Oct 2022 09:21 PM IST
अभिषेक दीक्षित वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मॉस्को

सार

रूस की संसद के ऊपरी सदन ने चार क्षेत्रों में मार्शल लॉ लागू करने के पुतिन के फैसले पर तुरंत मुहर भी लगा दी। पुतिन ने कहा कि मौजूदा स्थिति में मैं सभी रूसी क्षेत्रों के प्रमुखों को अतिरिक्त शक्तियां देना जरूरी समझता हूं।
विज्ञापन
पश्चिमी देशों पर भड़के व्लादिमीर पुतिन - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन के कब्जे वाले क्षेत्रों में मार्शल लॉ की घोषणा की। जानकारी के मुताबिक, रूस के कब्जे वाले यूक्रेन के चार क्षेत्रों में मार्शल लॉ लगाने का एलान किया गया है। इसके साथ ही रूस के सभी क्षेत्रों के प्रमुखों को अतिरिक्त आपातकालीन शक्तियां दे दी गई हैं। पुतिन ने कहा कि उनका आदेश गुरुवार से प्रभावी होगा। उन्होंने अपने आदेश में कानून प्रवर्तन एजेंसियों को विशिष्ट प्रस्ताव प्रस्तुत करने के लिए तीन दिन का समय दिया है।

विज्ञापन


सुरक्षा परिषद की बैठक की शुरुआत में पुतिन ने कहा कि हम रूस की सुरक्षा और सुरक्षित भविष्य सुनिश्चित करने के लिए जरूरी कदम उठा रहे हैं। हम अपने लोगों की रक्षा के लिए बहुत कठिन चीजों को हल करने के लिए काम कर रहे हैं। रूस की संसद के ऊपरी सदन ने चार क्षेत्रों में मार्शल लॉ लागू करने के पुतिन के फैसले पर तुरंत मुहर भी लगा दी। पुतिन ने कहा कि मौजूदा स्थिति में मैं सभी रूसी क्षेत्रों के प्रमुखों को अतिरिक्त शक्तियां देना जरूरी समझता हूं।

इस बीच यूक्रेन के लोगों और उनके प्रतिनिधियों को रूस के आक्रमण और युद्ध के विरोध के लिए यूरोपीय संघ (ईयू) के शीर्ष मानवाधिकार पुरस्कार से सम्मानित किया गया। ईयू का पुरस्कार सोवियत के असंतुष्ट आंद्रेई सखारोव के नाम पर 1988 में मानवाधिकारों और मौलिक स्वतंत्रता की रक्षा करने वाले व्यक्तियों या समूहों को सम्मानित करने के लिए शुरू किया गया था। नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित सखारोव का 1989 में निधन हो गया था।
विज्ञापन


यह लगातार दूसरा वर्ष है जब ईयू के सांसदों ने सखारोव पुरस्कार के जरिए रूस को संदेश दिया है। पिछले साल जेल में बंद रूस के विपक्षी नेता एलेक्सी नवेलनी को यह पुरस्कार देने की घोषणा की गई थी। यूरोपीय संघ के सांसदों ने यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की की बहादुरी, धैर्य और अपने लोगों के प्रति समर्पण के लिए प्रशंसा की।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें